भगवंत मान की गारंटियां बिना दस्तखत के चेकों के समान : खन्ना ….कहा, पुरानी गारंटियों पर खरे नहीं उतरे सी.एम. और नयी गारंटियों से प्रदेशवासियों को कर रहे भ्रमित 

by
होशियारपुर 16 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में हो रहे म्युनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की विफल नीतियों से हताष प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के लिए आम सी.एम. भगवंत मान 5 गारंटियों का लॉलीपॉप जनता को दे रहे हैं परन्तु भगवंत मान को यह नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब की जनता सूझवान और दूरदर्शी सोच रखने वाली है और अपने मताधिकार का प्रयोग सही ढंग से सही दिशा में करना अच्छी तरह जानती है।
उक्त विचार खन्ना ने म्युनिसिपल चुनावों के दौरान दिए गए 5 गारंटियों वाले बयान पर आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हुए व्यक्त किये। खन्ना ने कहा कि प्रदेश की सत्ता में आने से पहले सी.एम. भगवंत मान ने जनता के साथ बड़े बड़े वादे किये थे और प्रदेश से नशा और अपराध समाप्त करने के झूठे सपने जनता को दिखाए थे परन्तु इन सब वादों और गारंटियों पर भगवंत मान नेतृत्व वाली आप सरकार खरी नहीं उतर पायी और इसके विपरीत पंजाब में अपराध और नशे ने अपने पैर और ज्यादा पसार लिए। खन्ना ने कहा कि पहले दी हुई गारंटियों पर सी.एम. खरे नहीं उतरे और जनता को नयी गारंटियों से भ्रमित क्र रहे हैं। भगवंत मान की गारंटियां उसी प्रकार हैं जिस प्रकार भगवंत मान बिना दस्तखत के चेक जनता को बाँट रहे हों। खन्ना ने कहा कि आप सरकार की प्रदेश हित के हर मुद्दे पर विफलता आने वाले समय में आम आदमी पार्टी को प्रदेश की सत्ता से उखाड़ फेंकेगी और प्रदेश की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग कर आम आदमी पार्टी को म्युनिसिपल चुनावों में धूल चटाकर आप सरकार के खिलाफ पहला कदम उठाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य मंत्री ने लड़कों की अंडर-14 क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की : शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले रही प्रदेश सरकार-डॉ. शांडिल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सायरी में चारदीवारी और मंच निर्माण के लिए 05 लाख रुपए की पहली किश्त देने की घोषणा एएम नाथ। सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5 मेडिकल टेस्ट : हर 12 महीने में एक बार जरूर करवाने चाहिए, छोटी से छोटी बीमारी चलेगी पता!!

हेल्दी लाइफ के लिए शरीर का हेल्दी रहना भी जरूरी होता है। मगर आजकल की तेज-तर्रार जिंदगी और अनहेल्दी खानपान के कारण हम कई बीमारियों का शिकार हो सकते हैं, जिनका पता हमें समय...
पंजाब

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 33 साल के युवक की मौत

गढ़शंकर – अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई जिसके चलते थाना गढ़शंकर में मामला दर्ज किया गया । एसआई राकेश कुमार ने बताया कि गांव टूटोमाजरा के रविंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

ऊना, 15 नवम्बर – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शुक्रवार 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे हिमकैप्स कॉलेज बढ़ेड़ा में आयोजित होने वाले 70वें राज्य स्तरीय सहकारिता सप्ताह समारोह में बतौर मुख्यतिथि शिरकत करेंगे। Share     
Translate »
error: Content is protected !!