भगवंत सरकार की पोल खोलेंगे पंजाब के कर्मचारी-पेंशनर्स : मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का करेगा आयोजन

by

म्बाला :   30 सितंबर:  पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा भगवंत मान सरकार के रवैये के खिलाफ 2 अक्तूूबर को अम्बाला शहर में रैली और झंडा मार्च का आयोजन करेगा। इसमें पंजाब में लाई गई क्रांति के झूठ की पोल खोली जाएगी और हरियाणा के मतदाताओं से आम आदमी पार्टी को हराने की अपील की जाएगी।

पंजाब कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के प्रमुख नेता सतीश राणा, रणजीत सिंह रणवां, जर्मनजीत सिंह, सुखदेव सिंह आदि ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी से जुड़े कई नेता रोजाना हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में जाकर पंजाब में लाई गई क्रांति का ढोल पीट रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि भगवंत मान सरकार की कार्यशैली के कारण पंजाब में विभिन्न वर्गों के लोग दिन ब दिन अपने संघर्ष को तेज करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा करना तो दूर, यूनियन नेताओं से बात तक करने को तैयार नहीं हैं। इन नेताओं ने कहा है कि मोर्चा द्वारा 2 अक्तूबर को अम्बाला शहर के रेलवे स्टेशन के पास विरोध रैली आयोजित करेगा।

D
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मलेरिया की रोकथाम के अपने घरों के आसपास छोटे गड्ढों में पानी न इकट्ठा होने दें और छप्पड़ में खड़े पानी में काले तेल का करें छिड़काव : डॉ. रघवीर सिंह 

गढ़शंकर, 26 अप्रैल: प्राथमिक हेल्थ सेंटर पोसी में सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. रघवीर सिंह के नेतृत्व में मलेरिया संबंधी ब्लॉक स्तरीय जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके लोगों को संबोधित करते डॉ. रघवीर सिंह...
article-image
पंजाब

32 वर्षीय की युवक की मौत : तेज रफ़्तार वोल्वो बस ने बाईक स्वार को बुरी तरह कुचला

बस मृतक व उसके बाईक को करीब 300 से 400 फीट तक घसीट कर ले गई गढ़शंकर : गढ़शंकर होशियारपुर रोड़ पर गांव गोलीयां के निकट एक तेज रफ़्तार वोल्वो बस द्वारा से पीछे...
article-image
पंजाब

फौजा सिंह हिट एंड रन केस में NRI अरेस्ट, फॉर्च्यूनर से टक्कर मारने के बाद था फरार

जालंधर । 114 वर्षीय मैराथन रनर फौजा सिंह से जुड़े हिट एंड रन मामले को देहात पुलिस ने महज 30 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. मंगलवार देर रात पुलिस ने 30 वर्षीय एनआरआई...
article-image
पंजाब

अफसरों को विदेश भेजेगी मान सरकार ,: सड़क निर्माण सीखने का मिलेगा मौका

पंजाब सरकार अब अपने अधिकारियों को विदेश भेजकर सड़कों के निर्माण और रखरखाव की तकनीकों में दक्ष बनाना चाहती है. इसी कड़ी में लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने विभागीय अधिकारियों को विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!