भगवान करे ये कांग्रेस-अकाली दल और बीजेपी सत्ता में न आएं. बड़ी मुश्किल से अब पंजाब के हालात लगे सुधरने : केजरीवाल

by

सुनाम  :  आम आदमी पार्टी की सरकार ने  जलियावाल बाग हत्याकांड का बदला लेने वाले सरदार उधम सिंह का शहादत दिवस उनके पैतृक नगर सुनाम में आयोजित किया. इस कार्यक्रम में आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान शामिल हुए।

अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा… अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम  सरदार उधम सिंह की शहादत के लिए जमा हुए हैं। ये बताने की जरूरी नहीं कि उन्होंने देश के लिए कितनी बड़ी शहादत दी थी. किस तरह से जलियावाला बाग के 21 साल के बाद माइक ओ डायर का कत्ल करके उन्होंने बदला लिया और अंग्रेजों के सामने समर्पण कर शहीद हो गए।

शहादत दिवस के कार्यक्रम में आना मेरा सौभाग्य’

उन्होंने आगे कहा, “ये मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे उनके शहादत दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला. अगर हम सोच के देखें अपनी जवानी और जिंदगी की शहादत देना आसान कम नहीं है. ये बहुत बड़ी बात है.”

आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा, “शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव, उधमसिंह, सुभाषचंद्र बोस, चंद्रशेखऱ आजाद न जाने कितने लोगों ने देश के लिए कुर्बानी दी. जब ये लोग देश के लिए कुर्बानी दे रहे थे तो उनका एक सपना था कि एक दिन देश आजाद होगा और पूरे देश के लोगों खासकर गरीबों को उनका हक मिलेगा.”

उन्होंने कहा, “लेकिन जिन लोगों ने शहादत दी आज आजादी के 75 साल के बाद वह सोचते होंगे कि क्या ऐसे हालातों के लिए हमने कुर्बानी दी थी।

आप सरकार ऊपर वाली की मेहरबानी :  विपक्ष पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ये ऊपर वाले की मेहरबानी जो 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आ गई, लेकिन उसके पहले के हालात देखो कि किस तरह इन्होंने पंजाब में नशा बांटा, जिस तरह से स्कूलों-अस्पतालों को बर्बाद कर दिया.”

विपक्ष पर बोला हमला :  दिल्ली के पूर्व सीएम ने आगे कहा, “हर तरफ भ्रष्टाचार फैला दिया। ये लोग (विपक्ष) पंजाब का सारा पैसा लूट कर खा गए, लेकिन पिछले तीन साल से पंजाब के हालात सुधरने लगे हैं। भगवान करे ये कांग्रेस-अकाली दल और बीजेपी सत्ता में न आएं. बड़ी मुश्किल से अब पंजाब के हालात सुधरने लगे हैं. नशा खत्म होने लगा है।

उन्होंने भाषण के दौरान कहा, “जो परिवार बर्बाद हो गए थे उन्हें अब उम्मीद की किरण दिखने लगी है कि उनके बच्चे नशा छोड़कर कामों में लगने लगे हैं. आज बड़े बड़े तस्कर पकड़े जा रहे हैं, सबसे बड़ा वाला भी जेल के अंदर है जिसके नाम से तस्कर भी कांपते थे।

गरीबों के बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे- केजरीवाल : 

केजरीवाल ने ये भी कहा, “आज पंजाब के अंदर शिक्षा क्रांति चल रही है. सरकार स्कूल शानदार हो रहे हैं. नतीजे अच्छे आ रहे हैं. पहले स्कूल इतने कबाड़ा थे कि गरीबों के बच्चों का कोई भविष्य नहीं था. अब पिछले एक डेढ़ साल से गरीबों के बच्चे, इंजीनियर, डॉक्टर और वकील बन रहे हैं. पंजाब के लोगों ने कभी ये नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसी सरकार मिलेगी.”

शहीदों के नाम पर स्कूल बनवाना एहसान नहीं- सीएम मान

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरदार उधम सिंह की शहादत के मौके पर कहा, “शहीदों के नाम पर स्कूल-कॉलेज बनाना, उनके नाम पर विकास करना कोई अहसान नहीं है, यह हम सभी का कर्तव्य है. हम अपने इसी कर्तव्य को निभा रहे हैं.”

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नवस्थापित औद्योगिक इकाई का DC जतिन लाल ने किया दौरा

रोहित भदसाली। ऊना, 2 सितंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को ऊना के पंडोगा में नवस्थापित इयान मैकलियोड डिस्टलर्स की माल्ट स्पिरिट डिस्टिलरी का दौरा किया। इस आधुनिक औद्योगिक इकाई की प्रतिदिन 5 हजार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर पंचायत समिति से के 25 जोनों से 82 उम्मीदवारों ने और माहिलपुर पंचायत समिति के जोनों से 50 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे

माहिलपुर के नौ जोन से सिर्फ एक एक  प्रत्याशी ने ही नामांकन पत्र भरे गढ़शंकर।  पंजाब की चल रही पंचायत संमती चुनावों के तहत गढ़शंकर पंचायत समिति से के 25 जोनों से 82 उम्मीदवारों...
article-image
पंजाब

इटली निवासी की हत्या में शामिल पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार : गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने चार पिस्तौल और एक रिवॉल्वर सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

अमृतसर: पंजाब पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने दो शातिर आरोपियों बिक्रमजीत सिंह उर्फ़ बिक्रम और करण को गिरफ्तार किया है, जो राजा सांसी क्षेत्र में इटली निवासी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

गालियां दी, मारने के लिए चप्पल उठाई और…, लालू यादव की बेटी ने किए सनसनीखेज खुलासे

नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की करारी हार के बाद पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए।...
Translate »
error: Content is protected !!