भगवान परशूराम भवन की रिपेयर के लिए तीन लाख का पूर्व विधायक गोल्डी ने चैक ब्राहमण सभा को सौंपा

by

गढ़शंकर: ब्राहमण सभा गढ़शंकर को तीन लाख रूपए का चैक भगवान परशूराम भवन की रिपेयर व निर्माण के लिए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने सौंपा। इस समय पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा कि भगवान परशूराम के दर्शाए मार्ग पर हम सभी को चल कर अपनी जिंदगी व्यतीत करते हुए समाज सेवा के कार्य करने चाहिए।
उन्होंने कहा कि गढ़शंकर शहर के विकास के लिए लगातार साढ़े चार वर्ष से करोड़ो रूपए के विकास कार्य किए जा रहे है। जिसमें गलियां नालियां, सीव्रेज व पीने के पानी के टियुबवैल व पार्को के कार्य शामिल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो भी कार्य रह गए है। उन्हें करवाने के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व वित मंत्री मनप्रीत सिंह बादल से ग्रांट लाकर वह भी कर दिए जाएगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चुनाव से पहले किए वायऐ नब्बे प्रतिशत से ज्यादा पूरे कर दिए है। जिसमें किसानों को कर्ज माफ, मजदूरों व वेजीमने किसानों का कर्ज माफी काम कर दिया है। पांच एकड़ तक रहते किसानों का कर्ज भी शीध्र माफ कर दिया जाएगा। ब्राहमण सभा गढ़शंकर के अध्यक्ष ठेकेदार कुलभूशन शौरी ने पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी का भगवान परशूराम भवन की रिपेयर के लिए तीन लाख का चैक देने के लिए अभार प्रकट करते हुए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी से भगवान परशूराम का भव्य भवन बनाने के लिए 23 लाख की ग्रांट देने की मांग की है। जिस पर पूर्व विधायक गोल्डी ने शीध्र ग्रांट दिलाने का अश्वासन दिया। इस समय त्रिभंक दत्त ऐरी, पार्षद दीपक कुमार दीपा, पार्षद सुमित सोनी, मूला सिंह, लेख राज, मुकेश पंडित, अजय अग्रिहोत्री, अशीश पंडित, शशि भूषण महंत, संजीव काका पंडित, पंडित केशव, अशोक पराशर, निशी पंडित, डा. राकेश वशिष्ठ आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Keep Case Files in the

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/June 06 : Internationally renowned Vastu expert and author Dr. Bhupender Vastu Shastri says that a building we construct is not merely bricks, stone and mortar but a science of subtle...
article-image
पंजाब

An effigy of terrorism was

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 25 :  Under the chairmanship of Khurshid Ahmed, the president of the Intizamia Jama Masjid Eidgah Committee, a demonstration was held outside the Jama Masjid by burning an effigy of terrorism in...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल हुए बेहोश, डाॅ.स्वेमान सिंह ने जताई इस बात की चिंता

संगरूर ।  किसानों की मांगों मनाने को लेकर खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल आज अचानक बेहोश हो गए।  बेहोशी की हालत में उनको किसान वलंटीयरों ने‌ हाथ...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल सहित पंजाब के चारो उपचुनावों में भाजपा बड़ी जीत दर्ज करेगी : जगदीश जस्सल

चब्बेवाल : विधानसभा हलका चबेवाल में भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल की जीत सहित पंजाब के चारो विधानसभा उपचुनाव में  भाजपा जीत दर्ज करने जा रही है।  चब्बेवाल सहित चारो हलके में मतदाता पंजाब...
Translate »
error: Content is protected !!