भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस पर पावन सत्संग समारोह आयोजित

by

पवन दीवान ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शरबत के कल्याण के लिए की प्रार्थना

लुधियाना, 26 अक्टूबर: भगवान वाल्मीकि जी महाराज के पावन प्रकट दिवस के अवसर पर प्रभु रत्नाकर सेना पंजाब और लोकत एजुकेशन सेवा सोसाइटी की ओर से स्थानीय प्रभु रत्नाकर चौक, गोपाल नगर, हैबोवाल कलां, लुधियाना में पावन सत्संग समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर राशि सलीम और उनकी टीम द्वारा भगवान वाल्मीकि जी महाराज की महिमा का गुणगान करते हुए प्रस्तुत किए गए भजनों ने संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह में विशेष रूप से पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और लुधियाना शहरी कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष पवन दीवान पहुंचे। उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर सर्वजन के कल्याण के लिए प्रार्थना की और समस्त संगत को पावन प्रकट दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संगत को संबोधित करते हुए, पवन दीवान ने कहा कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी महाराज केवल रामायण के रचयिता ही नहीं थे, बल्कि वे ज्ञान, शिक्षा, मानवता, समानता और सामाजिक न्याय के महान प्रतीक भी थे। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी की महान रचना रामायण हमें सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उनके उपदेश आज भी समाज को सही दिशा दिखाने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सद्भावना और मानवता की सेवा का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर दीपक हंस, वरुण शर्मा, अरुण सिद्धू, नेता जी सोंधी, मुख्य सेवादार बी.के. टांक, अनिल घई, संजय भेनीवाल, निशू भगाणिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं संगत उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

16 लाख देकर पत्नी की हत्या करवाई : पहले खुद हत्या करने का भी किया था प्रयास

जमशेदपुर. पत्नी को मारने के लिए पति ने पानी की तरह पैसा बहाया, कई बार खुद भी मर्डर का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी  आखिरकार 16 लाख की सुपारी लेकर गुर्गों ने काम...
article-image
पंजाब

सब इंस्पेक्टर हरप्रेम सिंह ने थाना गढ़शंकर के एसएचओ का पदभार संभाला

गढ़शंकर : गढ़शंकर थाना के एसएचओ जसवंत सिंह के तबादले के बाद सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह को गढ़शंकर थाना का एसएचओ तैनात किया गया था। सब इंस्पेकर हरप्रेम सिंह ने एसएचओ का पदभार ग्रहण...
article-image
पंजाब

कुषि कानूनों की बीत ईलाके के अड्डा झाूगियां में प्रतियां जलाई, आठारह जनवरी को बीत ईलाके में ट्रैकटर रैली निकालने की घोषणा

गढ़शंकर: कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बार्डरों पर चल रहे अंदोलन के चलते किसान र्मोचे ने गावों में कृषि कानूनों की प्रतिया जलाने के आहावान पर बीत ईलाके के अड्डा झूगियां में विभिन्न संगठनों...
Translate »
error: Content is protected !!