भगवान शिव को लगाई गई हल्दी : गढ़शंकर में महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शोभायात्रा

by

गढ़शंकर – महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी को मनाया जाएगा। जिसके लिए पूरे देशभर में इसकी तैयारियां जोरों पर हैं। बता दें इस दिन भगवान शिव के भक्त सुबह से ही पूजा- अर्चना में लग जाते हैं। जिससे मंदिरों में काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। इसी कड़ी में गढ़शंकर शिव मंदिर में भी इसे बड़े ही धूमधाम से मनाने की तैयारी की जा रही है।
भगवान शिव व माता पार्वती का होगा विवाह : दरअसल, जिले में हर साल भगवान शिव व माता पार्वती की प्रतीकात्मक विवाह कराई जाती है। जिसे एक उत्सव के तहत मनाया जाता है। वहीं, इस साल भी शिवरात्रि के दिन शाम 7 बजे मठ मंदिर प्रागण से बारात आरंभ होगी। जिसके बाद माता पार्वती के साथ भगवान भोलेनाथ का प्रतीकात्मक विवाह संपन्न कराया जाएगा। जिसमें जिलेभर के भक्तगण सम्मिलित होंगे। इसके लिए मंदिर प्रबंधकों को आवश्यक दिशा- निर्देश भी दे दिए गए हैं। साथ ही, सारी तैयारियां शुरू कर दी गई है। आज भगवान शिव को हल्दी-बटना लगाया गया। इस अवसर पर महंत शशि भूषण व ठेकेदार कलभूषन शोरी ने बताया कि शुक्रवार को भगवान शिव की शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी। इस दौरान दीपक शर्मा, ललित शारदा, विकास अग्निहोत्री, संजीव कुमार, राकेश कुमार, चेतन कौशल, परमजीत भार्गव, प्रदीप कुमार, दिनेश शर्मा, हनी शोरी, राघव शर्मा, नरेश कुमार, महेश शारदा भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त : मृतक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने लाखों रुपए खर्च करके विदेश भेजा था

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : थाना माहिलपुर से प्राप्त जानकारी मुताबिक एक युवक ने अपनी मंगेतर, जिसे उसने 26-27 लाख रुपए खर्च करके कनाडा भेजा परंतु मंगेतर द्वारा उसे विदेश न बुलाए जाने पर जहरीला पदार्थ...
article-image
पंजाब

सत् श्री अकाल दोआबा की ओर से भाषण प्रतियोगिता तथा बहुरंग कलामंच होशियापुर की ओर से पेड़ लगाने पर एक समागम का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : माई भारत होशियारपुर के अभियान ’’एक पेड़ मां के नाम’’ के तहत श्री गुरू हरि राय कॉलेज फार विमैन चब्बेवाल में सत् श्री अकाल दोआबा के प्रधान रमेश की अध्यक्षता में...
article-image
पंजाब

बस्सी कलां स्कूल ने रचा इतिहास, मुनीश हीर ने राज्य स्तरीय मेरिट हासिल की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्सी कलां ने कक्षा 12वीं के परिणाम में 100% उत्तीर्णता दर प्राप्त करके क्षेत्र में गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के विज्ञान विभाग के छात्र मुनीष...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर सीवरेज के लिए 8.46 करोड़ रुपये और माहिलपुर सीवरेज परियोजना के लिए 11.94 करोड़ रुपये और पीने योग्य पानी के लिए 1.35 करोड़ रुपये रखे गए – जय कृष्ण सिंह रौड़ी

गढ़शंकर के लिए सीवरेज और माहिलपुर शहर के लिए सीवरेज और पीने योग्य पानी परियोजना को मंजूरी – जय कृष्ण सिंह रौड़ी गढ़शंकर, 10 जनवरी :  गढ़शंकर के हलका विधायक और डिप्टी स्पीकर जय...
Translate »
error: Content is protected !!