भटियात का सर्वांगीण विकास बनाया जा रहा सुनिश्चित : कुलदीप पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गोला स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न

एएम नाथ। चंबा, ( चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोला में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यालय की शैक्षणिक तथा बहुआयामी गतिविधियों में विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की आधारशिला है तथा विद्यार्थी देश का उज्ज्वल भविष्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं पिछड़े क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलदीप सिंह पठानिया ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोला में विद्यार्थियों की उपलब्धता की स्थिति में वाणिज्य संकाय की कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया। साथ में उन्होंने ये भी कहा कि विद्यार्थियों की संख्या में आनुपातिक रूप से वृद्धि होने पर विज्ञान संकाय भी प्रारंभ किया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भटियात क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 25 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
प्रधानाचार्य उत्तम सिंह ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सदस्य निदेश मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी, राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति इंदु बाला, पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीएम सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के आंकड़ों में वृद्धि के लिए प्रयास करें अग्रणी बैंक: उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजितउ पायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : आकांक्षी जिला चंबा में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत क्रियान्वयन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में जिला परिषद वार्डों के परिसीमन का अंतिम प्रकाशन अधिसूचित

एएम नाथ।  बिलासपुर, 03 मार्च: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 9(5) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छोटी काशी में माता चिंतपूर्णी जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा प्रति शहर वासियों में उत्साहः मंत्री जिम्पा

श्री शिव मंदिर बंसी नगर व रेलवे स्टाफ द्वारा लगाए लंगर में मंत्री जिम्पा ने की सेवा होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : माता चिंतपूर्णी जी के दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हित रेलवे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

9,042 करोड़ की राशि मांगी सीएम सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर : आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन  के तहत

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर 2023-24 के लिए आपदा पश्चात आवश्यकता आकलन  के तहत 9,042 करोड़ रुपये जारी करने...
Translate »
error: Content is protected !!