विधानसभा अध्यक्ष ने परोल–भियोरा संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास : 90 लाख रुपये की धन राशि से होगा सड़क का निर्माण, क्षेत्र के विकास को मिलेगी नई गति

by

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोला में परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि परोल–भियोरा संपर्क मार्ग के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि व्यय की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग रही है और इसके निर्माण से परोल, भियोरा सहित आसपास के गांवों को सुगम एवं सुरक्षित सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इससे न केवल लोगों के आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आपातकालीन सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।
उन्होंने कहा कि परोल–भियोरा संपर्क मार्ग को मोतला–काथला संपर्क मार्ग तक विस्तारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने संपर्क मार्ग को विस्तार देने के लिए विभागीय अधिकारियों को भियोरा नाला पर लोहे के पुल निर्माण को लेकर प्राक्कलन तैयार करने के भी निर्देश दिए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को आश्वस्त किया कि सड़क निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को कार्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों की मांग पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पदर–तला संपर्क मार्ग के सर्वेक्षण कार्य को शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़कों का सुदृढ़ नेटवर्क अत्यंत आवश्यक है और इस दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं को भी सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जबकि शेष मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर राज्य वन निगम के सदस्य निदेश मंडल चेला कृष्ण चंद, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, उपनिदेशक उच्च शिक्षा विकास महाजन, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्र का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – संजय अवस्थी

चुनाड़ व ग्याणा क्लस्टर में अमरूद का पौधा रोपित कर एच.पी. शिवा परियोजना के प्रथम चरण का किया शुभारंभ एएम नाथ। अर्की :   अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों व बागवानों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीनियर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा के वार्षिक उत्सव में मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर नवाजा : नगरोटा को शिक्षा हब के रूप में करेंगे विकसित: बाली

नगरोटा 08 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि नगरोटा बगबां क्षेत्र को शिक्षा के हब के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए कारगर कदम उठाए जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में लगेगी विकासात्मक प्रदर्शनी : एडीएम ने ली स्टॉल आबंटन उपसमिति की बैठक

मंडी, 15 फरवरी । मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2024 के अवसर पर पड्डल मैदान में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी लगाई जाएगी । प्रदर्शनी को लेकर पड्डल मैदान में विभागों को स्टॉल आबंटित करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. जनक राज ने बेसहारा पशुओं और वाहन चालकों की सुरक्षा हेतु भेंट किए रेडियम कॉलर

समस्या से राहत पाने के लिए दो वर्षों से सदन में सरकार से आग्रह करते आ रहे विधायक डॉ. जनक राज एएम नाथ। चम्बा : भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!