भटियात क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं पर 140 करोड़ रुपये व्यय : कुलदीप पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 30 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन कार्य पूर्ण

कहा, लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ की परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर

एएम नाथ। चंबा (बनीखेत) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टप्पर में धामोई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धामोई संपर्क मार्ग के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी।

सड़क के निर्माण होने से धामोई एवं आस-पास के गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा तथा निर्माण कार्यों के द्वितीय चरण में धामोई सड़क को नगाली संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जून 2026 तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में 3 वर्षों के दौरान 140 करोड़ की धनराशि व्यय कर 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। इसी समय अवधि के भीतर लगभग 30 किलोमीटर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य भी पूर्ण किया गया है।


कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ रूपयों से अधिक की राशि वाली परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कनियाडका -धामोई संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को लेकर 50 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। साथ में उन्होंने इस क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर भी 50 लाख उपलब्ध कराने का ऐलान किया ।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया।
उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हमीरपुर में 24 घंटे में 6.16 करोड़ रुपये से अधिक का नुक्सान : दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति

एएम नाथ। हमीरपुर 23 जुलाई। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में पिछले दो दिनों के दौरान हुई भारी बारिश के कारण सार्वजनिक और निजी संपत्ति की काफी क्षति हुई है। बुधवार दोपहर तक जिला एमरजेंसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

300 करोड़ के लालच में कातिल बनी अफसर बहू : ड्राइवर के साथ मिलकर कर डाला यह काम

नागपुर :  महाराष्ट्र के नागपुर में पिछले महीने एक हिट एंड रन मामले में एक 82 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई थी। लेकिन अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की मौत : दोस्त के साथ कुल्लू घूमने गई थी आई : युवती के दोस्त के बयान दर्ज, पुलिस मामले की जांच कर रही

भुंतर  :  भुंतर के पीपलागे में किराये के कमरे में रह रही पंजाब की युवती की मौत हो गई है। 22 वर्षीय युवती 23 दिसंबर को एक दोस्त के साथ घूमने आई थी। नेरचौक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने अधिकारियों के साथ की आपात बैठक

एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश में बुधवार देर रात पांच जगह बादल फटने की घटनाओं के कारण भारी बारिश से हुए हुए नुकसान की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां...
Translate »
error: Content is protected !!