भटियात में 600 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मगन्यूई-रुडबा और रैना-बलेरा संपर्क मार्गों का किया शिलान्यास

घटासनी-लाहडू मार्ग का नैनीखड्ड तक होगा विस्तार, ढुडियारा बंग्ला में बनेगा खेल मैदान

एएम नाथ। चुवाड़ी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जल्द ही भटियात विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आएंगे। इस दौरान 600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विभागीय विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विधानसभा अध्यक्ष शनिवार को ककीरा कस्बे के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरेई में 89 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले मगन्यूई-रुडबा संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के बाद वैरियां गला में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान मिनी सचिवालय, सिविल कोर्ट, सर्किट हाउस के साथ पेयजल, सिंचाई, विद्युत, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास प्रस्तावित है।
पठानिया ने ककीरा, घटासनी, तारागढ़ और आसपास की पंचायतों में सड़क निर्माण, सर्वेक्षण तथा पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित 11 सड़क परियोजनाओं में से चार को वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि भटियात की भौगोलिक परिस्थितियों और जलवायु को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से संपर्क मार्गों का निर्माण करवाया जा रहा है। सड़कों की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों और टिकाऊपन पर विशेष ध्यान देते हुए हर मौसम में सड़क संपर्क सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत नैनीखड्ड के अंतर्गत रैना-बलेरा संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। रैना में आयोजित जनसभा में उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण पर 69 लाख रुपये खर्च करने का प्रावधान रखा गया है।
उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर घटासनी-लाहडू संपर्क मार्ग को नैनीखड्ड तक विस्तारित करने की घोषणा की। साथ ही ढुडियारा बंग्ला में खेल मैदान बनाने का आश्वासन दिया। महिला मंडल भड़ेला, मगन्यूई-रुडबा, रैना और केहलू को 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की भी घोषणा की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कांग्रेस पदाधिकारियों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

फील्ड में जाकर जनसमस्याओं की वास्तविकता समझें अधिकारी: विधायक कैप्टन रणजीत सिंह

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में विधायक ने दिए निर्देश, अध्यक्ष ने भी की अपील एएम नाथ। हमीरपुर 07 अगस्त। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक बुधवार को परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

60 स्कूलों के विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प विद्यार्थियों ने नशे दुष्प्रभावों पर प्रहार करती हुईं पेंटिग्स भी बनाई

कांगड़ा जिला के 152 स्कूलों में पहुंचेगा संवाद अभियान: डीसी धर्मशाला, 18 नवंबर । जिला कांगड़ा के 60 स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है। जिला के...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरएसएस के मेहनती व कर्मठ नेता थे मोहन सिंह पाहलेवाल : खन्ना

स्वयं सेवक से जिला संघ चालाक बने मोहन सिंह की सेवाओं को सदैव किया जाएगा याद : खन्ना होशियारपुर 28 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आर.ऐस.ऐस. के जिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

24 वर्षीय विवाहिता लापता : घर से दवा लेने के लिए निकली थी, बच्ची को भी ले गई थी साथ

एएम नाथ : हमीरपुर :  जिला हमीरपुर में एक विवाहिता बच्चे के साथ लापता हो गई। महिला उपमंडल सुजानपुर के अंतर्गत बीड़ बगेहड़ा गांव की निवासी है। महिला अपने साथ चार वर्षीय बच्ची को...
Translate »
error: Content is protected !!