भरत भूषण का जलवा जारी : 6 महीनों में 6 गोल्ड, फिर जीती बॉर्डरमैन मैराथन

by

भटियात के बेटे ने फिर रचा इतिहास, फिरोजपुर मैराथन में जीता गोल्ड

हिमाचल का गौरव बढ़ा रहे भरत भूषण, लगातार जीत रहे एक के बाद एक मेडल

एएम नाथ। चम्बा : भटियात क्षेत्र की अवांह पंचायत के प्रतिभाशाली धावक भरत भूषण ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 22 मार्च 2026 को आयोजित फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डरमैन मैराथन में उन्होंने 21 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र, जिला और पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और गर्व का माहौल है।
भरत भूषण की यह जीत यूं ही नहीं आई, बल्कि पिछले छह महीनों से वे लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने इस अवधि में कुल 7 मैराथन प्रतियोगिताओं में भाग लिया, जिनमें से 6 में गोल्ड मेडल और एक में ब्रोंज मेडल जीतकर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है।
उनकी उपलब्धियों का सिलसिला 27 सितंबर 2025 को चौथी सोहरा इंटरनेशनल हाफ मैराथन से शुरू हुआ, जहां उन्होंने 10 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद 12 अक्टूबर 2025 को वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन में 21 किलोमीटर दौड़ में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 24 अक्टूबर को तवांग मैराथन, 9 नवंबर को जम्मू BSF मैराथन और 14 दिसंबर को असम राइफल्स हाफ मैराथन में उन्होंने लगातार प्रथम स्थान हासिल कर गोल्ड मेडल जीते।
इसके बाद 22 फरवरी 2026 को अमृतसर में आयोजित बॉर्डरमैन मैराथन में भी उन्होंने 21 किलोमीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। अब 22 मार्च 2026 को फिरोजपुर हुसैनीवाला बॉर्डरमैन मैराथन में गोल्ड मेडल जीतकर उन्होंने अपनी जीत की इस श्रृंखला को और मजबूत कर दिया है।
भरत भूषण की इस सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी मेहनत, अनुशासन और लगन युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित कर दिया है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।
भरत भूषण की इस उपलब्धि पर उन्हें और उनके परिवार को ढेरों बधाइयां दी जा रही हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नेरी में लोगों को बताए मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के दुष्प्रभाव: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने आयोजित किया जागरुकता शिविर

हमीरपुर 17 सितंबर। मलबे और कचरे की अवैध डंपिंग के खिलाफ आम लोगों को जागरुक करने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को जिला प्रशासन के सहयोग से ग्राम पंचायत नेरी में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ठेकेदार को एक करोड़ रुपये की रोलेक्स घड़ी तोहफ़े में दी : समय पर किया था काम पूरा

नई दिल्ली : समय पर काम पूरा करने वाले ठेकेदार को मालिक ने करोड़ों का तोहफ़ा दिया। पंजाब के एक बिज़नेसमैन ने अपनी नौ एकड़ ज़मीन पर बने विशाल बंगले का निर्माण समय पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना से तीन वर्षों में 85,826 किसान लाभान्वित

रोहित जसवाल।  ऊना, 20 जनवरी। हिमाचल प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने और किसानों की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रही है। इसी कड़ी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल हाईवे से ग्रामीण जाम हटाने को राजी : मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया हस्तक्षेप, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने परिजनों से की बात

मैहतपुर :ऊना जिले के सनोली के 39 साल के देवेंद्र कुमार की नाक के मैहतपुर के प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के बाद मौत से गुस्साए ग्रामीणों ग्रामीणों ने 24 घंटे बाद नेशनल हाईवे खोल...
Translate »
error: Content is protected !!