भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने नई दिल्ली में की एनएचपीसी के अध्यक्ष से शिष्टाचार भेंट

by

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने कहा, पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर व भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और तीन के प्रभावितों को दिया जाए रोजगार

एएम नाथ। दिल्ली : भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनक राज ने आज नई दिल्ली में एनएचपीसी के अध्यक्ष और प्रबन्ध निदेशक श्री भूपेन्द्र गुप्ता जी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक डॉ. जनक राज ने पाँगी में एनपीएचसी के डुग्गर जलविद्युत परियोजना और भरमौर में एनएचपीसी चरण दो और चरण तीन प्रभावितों को रोजगार देने की मांग की। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए एनएचपीसी के सौजन्य से एक केंद्रीय विद्यालय का माँग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर एनएचपीसी के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि जो उचित होगा वो किया जाएगा। डॉ. जनक राज ने कहा कि
हमें ख़ुशी है कि उन्होंने सकरात्मक पहल करते हुए हमारी माँगों पर अपनी सहमति जाताई और पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।

आज कुल 62 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण सोलन:  के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म का प्रयास

शिमला : 10 जुलाई हिमाचल प्रदेश के शिमला में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला सामने आया है। क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति नाबालिगा के साथ जबरदस्ती कर रहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए तैयार : राज्यों को अब लेना होगा फैसला

नई दिल्ली : निर्मल सीतारमण ने कल राज्यों के वित्त मंत्रियों के साथ 53वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक की।  इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इनमें कई सेवाओं एवं उत्पादों पर जीएसटी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, चंबा में विधिक सेवा क्लिनिक का वर्चुअल शुभारंभ

सैनिकों व उनके परिवारों को मिलेगा कानूनी सहायता का लाभ एएम नाथ। चम्बा : जिला सैनिक कल्याण बोर्ड, चंबा में सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से...
Translate »
error: Content is protected !!