उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से जिला स्तरीय कोविड-19 टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया।

by
आज कुल 62 पंजीकृत चिकित्सा कर्मियों का टीकाकरण
सोलन:  के.सी. चमन ने इस अवसर पर कहा कि आम जन की सुरक्षा एवं टीकाकरण की व्यापकता के दृष्टिगत हम सभी को इस दिशा में न केवल अफवाहों से बचना होगा अपितु कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोई ढिलाई भी नहीं बरतनी होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नाक से ठोडी तक कवर करते हुए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेन्सिग नियम का पालन करें और बार-बार अपने हाथ साबुन से धोएं या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करें।
उपायुक्त ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों एवं आम जन के सहयोग से कोविड-19 के मामलों में कमी आ रही है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर व्यापक जांच के उपरान्त ही कोविशील्ड वैक्सीन को आम जन के उपायोग के लिए लाया गया है। उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन कोविड-19 से बचाव की दिशा में कारगर सिद्ध होगी।
उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कर्मियों का टीकाकरण आज से आरम्भ किया गया है। प्रथम चरण में 16 जनवरी, 18 जनवरी, 21 जनवरी, 23 जनवरी, 28 जनवरी, 30 जनवरी तथा प्रथम फरवरी 2021 को पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने इस व्यापक अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर सभी जिलावासियों का बधाई दी।
प्रथम चरण का टीकाकरण अभियान निर्धारित प्रोेटोकोल के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में आरम्भ किया गया। पंजीकृत लाभार्थियों को टीकाकरण के उपरान्त निरीक्षण कक्ष में रखा गया। यहां उनके सभी आवश्यक चिकित्सीय मानदण्डों की जांच गई।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोविडशील्ड का प्रथम टीका डाॅ. शालिनी को लगाया गया। एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका डाॅ. सुमित चड्डा को लगाया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. वी.के. गोयल को भी कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
आज क्षेत्रीय अस्पताल सोलन तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में कुल 63 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में 30 तथा एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में 32 व्यक्तियों को कोविशील्ड का टीका लगाया गया।
एम.एम.यू कुम्हारहट्टी में प्रथम टीका लगवाने वाले डाॅ. सुमित चड्डा को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. एन.के. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. मुक्ता रस्तोगी, एम.एम.यू कुम्हारहट्टी के उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. मनप्रीत नंदा सहित अन्य चिकित्सक एवं पैरामेडीकल कर्मी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एएम नाथ द्वारा विशेष तस्वीरें विधान सभा सचिवालय तपोवन से  सतलुज ब्यास टाइम्स के पाठकों के लिए 

आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय कुलदीप सिंह पठानिया जी ने 14 वी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन की कार्यवाही का संचालन किया। Share     
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘गोल्डन अवॉर्ड’ ज़िला चंबा को डिजिटल एक्सीलेंस इन रूलर सेक्टर’ में मिला : DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल कांक्लेव में प्राप्त किया सम्मान

चंबा, 8 अगस्त : ज़िला की प्रसिद्ध पारम्परिक शिल्प कलाकृतियों और उत्कृष्ट जैविक कृषि उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री प्लेटफार्म पर सफलता को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन को गत दिनों राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित डिजिटल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की सेवा अधूरी : खन्ना

सांभ लो मापे तां रब मिल जाऊ आपे मुहिम के तहत कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 17 अक्टूबर : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि माता पिता की सेवा के बिना भगवान् की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों में दर्ज हों सभी पात्र युवाओं के नाम: शशिपाल शर्मा

शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश, 28 नवंबर तक चलेगा अभियान रोहित भदसाली। भोरंज 24 अक्तूबर। विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनर्निरीक्षण-2025 की तैयारियों के संबंध में वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!