महिला सरपंच ने घूंघट ओढ़कर अंग्रेजी में दिया भाषण, खूब बजाईं तालियां – आईएएस टीना डाबी ने वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया शेयर

by

नई दिल्ली  :  टीना डाबी देश की सबसे चर्चित महिला आईएएस अफसरों में से एक हैं. उन्होंने 2015 की यूपीएससी परीक्षा में टॉप किया था. इसके बाद उन्हें राजस्थान कैडर अलॉट किया गया था.  आईएएस टीना डाबी हाल ही में मैटरनिटी लीव से वापस आई हैं और इस बार उन्हें बाड़मेर जिले की कमान सौंपी गई है. टीना डाबी पब्लिक डीलिंग पर फोकस करती हैं. वह अपने जिले की जनता से मिलती-जुलती रहती हैं.

आईएएस टीना डाबी अब पहले की तरह सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती हैं. लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. उनके आस-पास मौजूद लोग उनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में आईएएस टीना डाबी किसी इवेंट में शरीक हुई थीं. वहां बाड़मेर में स्थित जालीपा गांव की सरपंच ने अंग्रेजी में गजब भाषण दिया. इसे सुनकर आईएएस टीना डाबी काफी खुश हुईं. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

महिला सरपंच ने लूट ली महफिल :   आईएएस टीना डाबी के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है. इसमें आईएएस टीना डाबी एक महिला सरपंच को अंग्रेजी में भाषण देते हुए देखकर हैरान नजर आ रही हैं. बाड़मेर के जालीपा की महिला सरपंच का नाम सोनू कंवर बताया जा रहा है. उन्होंने राजपूती पोशाक पहनी हुई है और घूंघट भी ओढ़ा हुआ है. महिला सरपंच सोनू कंवर एक सभा को संबोधित करने के लिए मंच के पास पहुंचीं और अंग्रेजी भाषा में फ्लुएंट भाषण देने लगीं.

इंग्लिश में किया टीना डाबी का वेलकम :  मंच पर पहुंचने के बाद जालीपा की महिला सरपंचम सोनू कंवर ने जैसे ही अंग्रेजी में बोलना शुरू किया, उनकी भाषा पर पकड़ और प्रवाह को देखकर आईएएस टीना डाबी समेत हर कोई हैरान रह गया. महिला ने अपना भाषण शुरू करते समय आईएएस टीना डाबी का वेलकम भी अंग्रेजी में किया. उन्होंने कहा- मुझे इस दिन का हिस्सा बनकर खुशी हो रही है. सबसे पहले, मैं हमारी कलेक्टर टीना मैडम का स्वागत करती हूं. इतना सुनते ही आईएएस टीना डाबी मुस्कुराने लगीं.

महिला के लिए जमकर बजीं तालियां :  महिला सरपंच ने जैसे ही अपना भाषण खत्म किया, वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया. खुद टीना डाबी ने भी महिला सरपंच की तारीफ करने के लिए ताली बजाई. बता दें कि आईएएस टीना डाबी मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले जैसलमेर की जिला कलेक्टर थीं. उसके बाद कुछ समय के लिए उन्होंने जयपुर में भी सरकारी नौकरी की थी. उनके पति आईएएस प्रदीप गवांडे बाड़मेर से करीब 150 किमी दूर स्थित जालोर के जिला कलेक्टर हैं.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल रायजादा 10 मई को हमीरपुर से भरेंगे नामांकन : कंगना रनौत 14 मई को और 9 मई को विक्रमादित्य सिंह को भरेंगे नामांकन

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान होने हैं। यहां सभी चार लोकसभा सीट पर चुनाव के साथ छह विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव होना है। यहां...
article-image
पंजाब

मार्डन अस्पताल में आज से होगा कोविड मरीजों का इलाज, अन्य प्राइवेट अस्पताल भी करें पहल: अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कोविड बचाव संबंधी लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए जिला प्रशासन वचनबद्ध आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजाना के लाभार्थी सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में करवा सकते हैं...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राम मंदिर में लगा पहला ‘गोल्डन गेट : 1000 साल तक नहीं होंगे खराब

अयोध्या  : भगवान रामलला के मंदिर की भव्यता का अंदाजा लगाना कल्पना से परे है। गर्भगृह के दरवाजे की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां के दरवाजे स्वर्ण जड़ित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित

शिमला, फरवरी 29 – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहां बचत भवन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के संदर्भ में जिला में नियुक्त सेक्टर अधिकारियों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...
Translate »
error: Content is protected !!