भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस समापन समारोह आयोजित – महान स्वतंत्रता सेनानी विरसा मुंडा ने बढ़ाया जनजातीय लोगों का आत्मसम्मान व स्वाभिमान – जगत सिंह नेगी

by

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया समापन समारोह का आगाज

एएम नाथ। चम्बा :  उपमंडल मुख्यालय भरमौर में महान स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस समापन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में राजस्व, बागवानी तथा जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, स्थानीय बुनकरों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा द्वारा प्रदर्शनियां भी लगाई गई थी।
इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी व आदिवासी नेता बिरसा मुंडा ने जनजातीय लोगों के आत्म सामान एवं स्वाभिमान कई महान कार्य किए जिसकी बदौलत छोटी आयु मे ही लोग उन्हें भगवान स्वरूप मानने लगे। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन हमारी प्राचीन समृद्ध जनजातीय संस्कृति तथा परंपराओं का प्रचार प्रसार करने का एक गौरवशाली अवसर है तथा इस दिवस के माध्यम से हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को अपनी सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाने का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के पिछड़े व जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने ने बताया कि जनजातीय विकास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2024 25 में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लगभग 900 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है जो कि गत वर्ष के बजट की तुलना में लगभग 42 करोड़ पर अधिक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के अनछुए स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रयासरत है ताकि स्थानीय युवाओं को उनके घर द्वार पर ही स्वरोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से प्रदेश में पहली बार तहसील और उपतहसील स्तर पर विशेष इंतकाल अदालतों का आयोजन कर 2 लाख 25 हजार 734 राजस्व मामलों का निपटारा किया गया तथा इससे लंबे समय से लंबित पड़े राजस्व मामलों का समाधान होने से लोगों को बड़ी राहत मिली है। यही नहीं प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के बागवानों को लाभ पहुंचाने तथा उनकी आय में वृद्धि करने के लिए पूरे प्रदेश में यूनिवर्सल कार्टन और सेब को प्रति किलो की दर से खरीदने की व्यवस्था लागू की है। इस व्यवस्था से किसानों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से जनजातीय जिलों किन्नौर तथा लाहौल स्पीति में लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत जमीन के पट्टे देने आरंभ हो गए हैं तथा निकट भविष्य में जिला चंबा के पांगी व भरमौर में लोगों को वन अधिकार अधिनियम के तहत जमीन के पट्टे मिलने आरंभ हो जाएंगे।
जगत सिंह नेगी ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में बागवानी विकास की अपार संभावनाएं तथा इस दिशा में बागवानी विभाग तथा स्थानीय लोगों को मिल जुल कर प्रयास करने की आवश्यकता है। उन्होंने क्षेत्र वासियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार द्वारा बागवानी विभाग के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं तथा बागवानी क्षेत्र को स्वरोजगार के रूप में अपनाएं। जनजातीय विकास मंत्री ने जानकारी दी कि भरमौर स्थित 84 मंदिर परिसर तथा भरमानी माता मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण तथा मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत योजनाबद्ध तरीके से अनेक सार्थक कदम उठाए जाएंगे ताकि इन स्थलों में देश-विदेश के धार्मिक पर्यटकों का वर्ष भर आना जाना लगा रहे। उन्होंने घोषणा की कि अगले वर्ष गर्मियों से प्रतिवर्ष भरमौर में एक बड़े स्तर के उत्सव का आयोजन आरंभ किया जाएगा

जिससे जनजातीय क्षेत्र की प्रसिद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भरमौर में आयोजित होने वाले उत्सव में शहनाई वादन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम विजेता को 50 हजार रुपए, द्वितीय विजेता को 30 हजार रुपए तथा तृतीय विजेता को 20 हजार रुपए नकद इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में कई स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
इस पूर्व कैबिनेट मंत्री जगत सिंह ने प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, स्थानीय बुनकरों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तत्पश्चात समारोह स्थल पर पहुंचकर उन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत आगाज किया। समारोह में कार्यकारी एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य मेहमानों का विधिवत स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉक्टर जनक राज ने भी अपने विचार सांझा किए। कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि भरमौर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह 15 अप्रैल 2024 से निरंतर मनाई जा रहे हैं इस दौरान विभिन्न संस्थाओं व स्थान पर स्वच्छता पौधारोपण सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं सहित अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

  • इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ जनक राज, कांग्रेस पार्टी के पंचायती राज सैल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रह्मा नंद ठाकुर, ग्राम पंचायत संचूई के प्रधान व सदस्य परियोजना सलाहकार समीति संजीव कुमार, कार्यकारी एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा, डीएफओ भरमौर नवनाथ माने, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाढ़क, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ज्ञान चंद, सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

खेती, बागवानी और पशुपालन अर्थव्यवस्था की रीढ़: बलवीर चौधरी

ऊना 20 सितंबर: चौधरी सरवण कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय अनुसंधान केन्द्र अकरोट में एक उर्वरक जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें चिंतपुर्णी के विधायक बलवीर चौधरी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनप्रतिनिधियों के सहयोग से और मजबूत होगा विकास का हरोली मॉडल : अग्निहोत्री

नवनिर्वाचित प्रधानों व उप प्रधानों का सम्मान, गांवों के समग्र विकास के लिए मिलकर काम करने का आह्वान ऊना, 23 जुलाई. हरोली विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों और उप प्रधानों के सम्मान में वीरवार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक देश-एक चुनाव के लिए गठित जेपीसी ने मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से की भेंट

एएम नाथ। शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और कंेद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था : लखनपाल

एएम नाथ। शिमला :   इंद्र दत्त लखनपाल ने लिखा “मैंने हिमाचल व बड़सर विधानसभा क्षेत्र के हितों को लेकर क्रॉस वोटिंग करने का निर्णय लिया था , आज दिन तक राज्य सभा से हिमाचल...
Translate »
error: Content is protected !!