भरमौर में बड़ा हादसा, चलती कार पर गिरा विशाल पत्थर; 14 वर्षीय किशोरी की मौत

by

बन्नी माता मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की कार चट्टान की चपेट में, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

ढकोग–बन्नी माता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दीक्षिता ने मौके पर तोड़ा दम

एएम नाथ। भरमौर (चंबा) :  जिला चंबा के भरमौर उपमंडल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हादसा ढकोग–बन्नी माता सड़क मार्ग पर उस समय हुआ, जब धर्मशाला के नड्डी क्षेत्र से श्रद्धालुओं का एक परिवार बन्नी माता मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की कार जैसे ही मार्ग के एक हिस्से से गुजर रही थी, तभी अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर लुढ़ककर वाहन पर आ गिरा। पत्थर के जोरदार प्रहार से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में 14 वर्षीय दीक्षिता गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों ने मृतक किशोरी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली से मुकेश ने किया नामांकन पत्र दाखिल, उमड़ा जन समूह : जनसमूह दुारा लगाए नारों  ने मुकेश की मुख्यमंत्री की दाबेदारी को आगे बढ़ाया

  हरोली : काग्रेस के प्रत्याशी मुकेश अग्रिहोत्री ने आज निर्वाचन अधिकारी एंव एसडीएम हरोली के पास अपने नामांनक पत्र दाखिल किए। इस दौरान उनके साथ जन समूह इकत्र जिसमें भारी संख्यां में महिलाए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष होने पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 द्वारा आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने रवाना किया

शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू  ने आज ओक ओवर, शिमला से इनर व्हील क्लब की स्थापना के 100 वर्ष होने पर इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 308 द्वारा आयोजित कार रैली को झंडी दिखाकर रवाना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर ने की ताबड़तोड़ जनसभाएं : देहरा में नादौन से अधिक विकास करने का दिया आश्वासन

एएम नाथ। देहरा : देहरा से कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ताबड़तोड़ दस नुक्कड़ सभाएं कर प्रचार को धार दी। उन्होंने लोगों के साथ पहाड़ी में सीधी बातचीत की। कमलेश ठाकुर ने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब ट्रक के ऊपर लिख के आएगा कि वजन कितना डाला हुआ – नितिन गडकरी ने संसद में बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने ओवरलोडिंग पर लगाम लगाने के लिए एक नया सिस्टम विकसित किया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद ट्रक पर लिखकर आएगा कि उसमें वजन कितना डाला हुआ...
Translate »
error: Content is protected !!