एएम नाथ। चम्बा (भरमौर) : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आती ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ नामक स्थान पर 200 साल पुराना गिरड़ माता मंदिर अग्निकांड की भेंट चढ़ गया। भीषण अग्निकांड शुक्रवार 3:30 बजे के करीब हुआ। मंदिर में अचानक उठी आग की लपटों के चलते देखते ही देखते पूरा मंदिर जलकर राख हो गया। मंदिर में रखी संगमरमर, ब्लैक स्टोन समेत पीतल की मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है।
देवदार की लड़कियों से निर्मित मंदिर के जलने से लाखों का नुकसान हुआ है। भरमौर विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि लोगों की आस्था का प्रतीक गिरड़ माता मंदिर के जलने की सूचना मिली है। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन करवाकर उचित कदम उठाने की बात कही है।
