भरमौर में 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी : पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं का समय पर पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर

by

कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर योजना का लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश

एएम नाथ। भरमौर : महिला एवं बाल विकास विभाग, चंबा की बाल विकास परियोजना भरमौर के तहत वृत्त होली, मछैतर और गरोला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा वृत्त सुपरवाइजर के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आई.पी. ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर मनीष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में वृत्त पर्यवेक्षक, पोषण अभियान के खंड समन्वयक विनोद कुमार सहित 60 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आई.पी. ग्लोबल लिमिटेड की ओर से हर्षित ठाकुर, आई.एस.ओ. भरमौर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण के दौरान हर्षित ठाकुर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के तहत पात्र लाभार्थियों का अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करने के निर्देश दिए। इसके अलावा लाभार्थियों के पंजीकरण, निगरानी और रिपोर्टिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी प्रशिक्षण दिया गया।
खंड समन्वयक पोषण अभियान भरमौर विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को प्रदान की जाने वाली सहायता राशि और उससे संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र गर्भवती और धात्री महिलाओं तक योजना का लाभ समय पर पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के साथ-साथ क्षेत्र में कुपोषित बच्चों की पहचान और निगरानी पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोई भी पात्र महिला या कुपोषित बच्चा सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य जमीनी स्तर पर योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों तक समय पर सहायता पहुंचाना रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मछली पकड़ने की प्रतिबंध अवधि में जलाशय मछुआरों को संबल प्रदान करने के लिए राज्य सरकार ने शुरू की ‘मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि योजना’

एएम नाथ। शिमला : मत्स्य संरक्षण एवं प्रजनन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष लागू होने वाले मछली पकड़ने के प्रतिबंध (क्लोज़ सीजन) के दौरान मछुआरों को होने वाली आर्थिक कठिनाइयों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय बजट 2026-27 का सारांश….युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है : निर्मला सीतारमण

युवा शक्ति संचालित बजट गरीब, शोषित व वंचित समुदायों पर विशेष ध्यान के सरकार के संकल्प पर जोर देता है,  कर्तव्य भवन में तैयार किया गया पहला बजट, जो तीन कर्तव्यों से प्रेरित है...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में….. हालांकि बीजेपी के सामने इसमें सबसे बड़ी चुनौती एकनाथ शिंदे को मनाना होगा

नई दिल्ली :  नतीजों के बाद देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। अब खबर ये भी आ रही है कि बीजेपी एनडीए में वापसी के लिए उद्धव ठाकरे के संपर्क में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाई रिस्क एरिया में सभी 196 बच्चों को , 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई : डॉ नागराज पवार

कुल्लू :   मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू डॉ नागराज पवार ने आज यहां बताया कि कुल्लू जिला में आज राष्ट्रीय प्रतिरक्षण दिवस के अवसर पर आज 29617 बच्चों को पल्स पोलियो ड्रॉप पिलाई गई ।उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!