भरमौर मे सजी पारंपरिक व्यंजनों की प्रदर्शनी : लोगों को दिया कुपोषण मुक्त भारत का सन्देश

by

आंगनबाडी कार्यकर्ता की बेटी गीतांजलि ने दिया पोषण अभियान पर शानदार भाषण

एएम नाथ। भरमौर :  कमल किशोर शर्मा जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा के मार्गदर्शन में मनीष कुमार बाल विकास परियोजना अधिकारी अतिरिक्त कार्यभार की अध्यक्षता में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन भरमौर में किया गया. जिसमें आंगनबाडी कार्यक्रताओं और स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के साथ स्थानीय गर्भवती और धात्री माताओं के साथ साथ किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मनीष कुमार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के साथ साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।

विकास शर्मा जिला समन्वयक ने जीवन के सुनहरे पहले 1000 दिनों के महत्त्व के बारे में बताया तथा बच्चों में बढ़ रहे मोटापा के निदान हेतु कम मीठा और कम तेल के प्रयोग पर जानकारी दी तथा लोगों को अपने आहार में मोटे अनाज को शामिल करने पर बताया।

सखी वन स्टॉप सेंटर से केंद्र प्रशासक मधु ने महिलाओ के अधिकारों के साथ साथ घरेलु हिंसा से पीड़ित महिलाओ को सखी वन स्टॉप सेंटर मे मिलने बाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दीं। प्रधान मंत्री मातृ वन्दना योजना से तनु महाजन ने आंगनबाडी केंद्र में सभी गर्भवती महिलाओं को दर्ज करवाने के साथ साथ इस योजना में महिलाओं को उचित पोषण आहार हेतु मिलने बाली आर्थिक सहायता के बारे में जानकारी दीं।

विनोद कुमार खण्ड समन्वयक भरमौर ने लाभार्थियों को पोषण ट्रैकर में चेहरा वेरिफिकेशन के बारे में जानकारी दीं। रेखा पठानिया जिला सहायक समन्वयक ने मासिक धर्म के प्रति समाज में फैली कुरीतियों पर प्रचार किया। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पोषण के पाँच सूत्रो से संबधित प्रचार प्रसार सामग्री भी वितरित की गई

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

रिसेप्शनिस्ट मर्डर : पूर्व मंत्री के बेटे के रिसॉर्ट पर बुल्डोजर, फैक्ट्री को भीड़ ने किया आग के हवाले

गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में अंकिता भंडारी मर्डर केस में आरोपी भाजपा नेता के बेटे का रिसॉर्ट ढहा दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शुक्रवार रात को आरोपी पुलकित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी 571 नई बसें – भाजपा सरकार के दौरान पांच वर्षों में 57 बार वेतन और पेंशन के भुगतान में हुआ डिफॉल्ट : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।शिमला :   हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में जल्द ही 571 नई बसें शामिल होने जा रही हैं। शिमला में शनिवार को आयोजित निगम की निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक...
Translate »
error: Content is protected !!