भाई-बहन ने फांसी लगाकर दी जान : फ्लैट में फंदे से लटकी मिली लाशें

by

नई दिल्ली । दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में रविवार सुबह भाई-बहन द्वारा कथित तौर पर एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सीमापुरी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

भाई-बहन के एक साथ जान देने के पीछ के वजह फिलहाल पता नहीं चल सकी है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से इनके बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दिलशाद गार्डन डी पॉकेट के एक फ्लैट नंबर 409 (ग्राउंड फ्लोर) से दुर्गंध आने के बारे में एक पीसीआर कॉल मिली थी। पुलिस जब उस फ्लैट पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम दरवाजा खोलकर फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो एक युवक-युवती फंदे पर लटके हुए पाए गए। उनकी पहचान भाई और बहन के रूप में हुई है, जो 2021 से इस फ्लैट में किराए पर रह रहे थे।

पुलिस ने बताया कि इस मालिक के फ्लैट राजीव पुत्र जिले सिंह हैं, जो दिलशाद गार्डन सी ब्लॉक के फ्लैट सी-55, एक्स-3 में रहते हैं।

डीसीपी शाहदरा ने बताया कि मृतकों के नाम 32 वर्षीय वीरेश कुमार तोमर पुत्र देवेंद्र कुमार और उसकी 30 वर्षीय बहन चिंकी बताए गए हैं। जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले थाना रमाला अंतर्गत आने वाले फतेहपुर चक, किशनपुर के रहने वाले थे।

क्राइम टीम और एफएलएस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया है और अपराध स्थल की वीडियोग्राफी की गई है। अन्य तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में गाड़ियों की पासिंग 29 अगस्त की बजाए 1 सितम्बर को

ऊना, 28 अगस्त – क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल ने जानकारी देते हुए बताया कि ऊना में 29 अगस्त को आयोजित होने वाली गाड़ियों की पासिंग किन्ही प्रशासनिक कारणों के चलते स्थगित कर दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ में कल 1 मई को सजेगा जनमंच, वीरेंद्र कंवर होंगे मुख्यतिथि, कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में हुआ प्री-जनमंच गतिविधियां का आयोजन

ऊना :  एक मई को हरोली विस क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित होने वाले जनमंच कार्यक्रम से पूर्व आज ग्राम पंचायत कुठार बीत व गोंदपुर बुल्ला में प्री-जनमंच गतिविधियों का...
article-image
पंजाब

सोशल मीडिया पर लोगों के विरुद्ध भदी भाषा का प्रयोग कर पोस्ट डाल रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने के कारण थाने के आगे धरना देकर प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज़ । गढ़शंकर  : गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव गड़ी मनसोवाल निवासियों ने बिल्ला देओवाल की अगुवाई में गढ़शंकर थाने के सामने दो घंटे धरना देकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। पत्रकारों...
Translate »
error: Content is protected !!