भागसूनाग में फगवाड़ा के पर्यटक की हत्या : कैफे पर खाना खाने के दौरान हुआ था विवाद, पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया

by
एएम नाथ। धर्मशाला :    भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है।  पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के तहत भागसूनाग में फगवाड़ा के एक पर्यटक की हत्या का मामला सामने आया है। यह हत्या खाना खाने को लेकर हुए विवाद के बाद शुरू हुई मारपीट में हुई है।
                 घायल पर्यटक को जब उसके साथी धर्मशाला अस्पताल ले जा रहे थे तो उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। इस संदर्भ में मैक्लोडगंज पुलिस ने पूछताछ के लिए छह लोगों को हिरासत में लिया है। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज के भागसूनाग स्थित पार्किंग के समीप एक दुकान में पंजाब के चार युवक बलविंद्र सिंह, गगनदीप, संजीव अवान और नवदीप सिंह सुबह करीब 10:00 बजे खाना खाने के लिए पहुंचे। इस दौरान दुकान मालिक और पंजाब के युवकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जोकि बाद में मारपीट में बदल गई। इस मारपीट में दुकानदार के साथ अन्य स्थानीय लोग भी उतर आए
इस मारपीट में नवदीप सिंह (33) पुत्र बलविंद्र सिंह निवासी गुरु तेग बहादुर नगर टिब्बी तहसील फगवाड़ा पंजाब को गंभीर चोटें आ गईं। इसके बाद उसके साथी उसे पहले एक निजी अस्पताल ले गए, जहां पर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे धर्मशाला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने नवदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
मैक्लोडगंज पुलिस ने 23 साल के हरमनप्रीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। SP शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मैक्लोडगंज पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। इस वारदात में संलिप्त 6 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनमें भागसूनाग निवासी होशियार सिंह, उनका बेटा अमित, अभिषेक नैहरिया, गमरू निवासी सूरज विष्ट, ज्वाली के कुठेड़ निवासी अजय कुमार और सुधेड़ निवासी सतीश कुमार शामिल हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जल्दी जल्दी में आए थे मुख्यमंत्री -मुख्यमंत्री का चम्बा दौरा राजनैतिक दौरा बनकर रह गया : पवन नैय्यर

आनन फानन में अपनी गारंटीयों की घोषणाएं कर रहे सीएम एएम नाथ। चम्बा चम्बा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने हाल ही में चम्बा जिले के मुख्यमंत्री के दौरे पर कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लावारिस बच्चों के परिजन सामने नहीं आए तो शुरू होगी गोद लेने की प्रक्रिया

एएम नाथ।  हमीरपुर 15 मई। जिला बाल संरक्षण अधिकारी तिलक राज आचार्य ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व लावारिस अवस्था में मिले तथा बाल आश्रम सुजानपुर में रखे गए दो बच्चों के परिजन अगर...
हिमाचल प्रदेश

स्वेच्छा से कोविड टैस्ट करवाने वाले दुकानदारों की दुकानें बन्द नहीं होंगी

ऊना I  एसडीएम ऊना डाॅ. निधि पटेल ने कहा है कि ऊना शहर के दुकानदारों के लिए नगर परिषद ऊना के टाउन हाल में स्थापित कोविड19 टैस्ट सैंपलिंग केन्द्र में स्वेच्छा से कोविड 19...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कड़ाके की ठंड के मद्देनज़र ऊना जिले में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों के समय में परिवर्तन

रोहित जसवाल।  ऊना, 26 दिसंबर. ऊना जिले में लगातार गिरते तापमान एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना ने सभी शैक्षणिक संस्थानों तथा आंगनवाड़ी...
Translate »
error: Content is protected !!