भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा : डॉ. बिंदल

by

नाहन : भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने रवसिवार को सिरमौर भाजपा कार्यालय, नाहन में आयोजित हिमाचल प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठ सिद्धार्थन, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं संगठन के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान संगठन के विस्तार, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, बेहतर समन्वय एवं सेवा भाव के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।

डॉ. राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित, समाजसेवा और अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाकर ही पार्टी समाज के प्रत्येक वर्ग तक अपनी विचारधारा एवं जनसेवा के कार्यों को प्रभावी ढंग से पहुंचा सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन से निरंतर संवाद स्थापित करें तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। बैठक में प्रदेश कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं निर्णयों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उपस्थित पदाधिकारियों ने इन निर्णयों के विरुद्ध व्यापक जनजागरण एवं जनआंदोलन की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श किया। डॉ. बिंदल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है और जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आश्रम में स्वामी का ”गंदा खेल”, वॉर्डन जबरन करवाती मुलाकात, 17 छात्राएं बोलीं- करता था अश्लील हरकतें…..ऐसे खुली पूरी पोल

नई दिल्ली । दिल्ली के वसंत कुंज इलाके से आश्रम में चल रहे मैनेजमेंट कोर्स में लगभग 35 छात्राएं पढ़ती हैं।   पढ़ाई करने वाली 17 लड़कियों ने आश्रम के संचालक स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डाटा की शुद्धता सरकार के कार्यक्रम और नीति निर्धारण के लिए आवश्यक- DC हेमराज बैरवा

पालमपुर में आयोजित कार्यशाला में डाटा शुद्धता और बेहतर तकनीक पर दिया बल पालमपुर, 6 मार्च।  पालमपुर के होटल टी-बड में आज सिस्टम ऑफ एनवायरनमेंटल-इकोनॉमिक अकाउंटिंग (SEEA) फ्रेमवर्क तथा *सपोर्ट फॉर स्टैटिस्टिकल स्ट्रेंथनिंग (SSS)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कडूआना गुरुद्वारा में संत बाबा सुंदर सिंह की याद में निकाला नगर कीर्तन

5 अप्रैल तक गुरुद्वारा साहिब में अटूट लंगर बरताया जाएगा बी बी एन, 2 अप्रैल (तारा) : बद्दी क्षेत्र के सबसे बड़े ऐतिहासिक गुरद्वारा साहिब कड़ुआना- गुल्लरवाला-लेही में वीरवार को नगर कीर्तन निकाला गया। बद्दी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावों के दृष्टिगत मीडिया कर्मियों के लगी ऊना जिले में कार्यशाला : DC लोकतंत्र के महापर्व में मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण – जतिन लाल

ऊना, 3 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि चुनावों के दौरान आदर्श चुनाव संहिता के सफल क्रियान्वयन में लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया की अहम भूमिका रहती है। लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!