भाजपा की हालत देख पूर्व CM शांता कुमार के निकले आंसू : अब आजाद देश की राजनीति केवल कुर्सी के लिए

by
एएम नाथ। धर्मशाला :   प्रदेश की राजनीति में बनी परिस्थितियों से भाजपा के दिग्गज नेता शांता कुमार आहत हैं। वहीं इस सारे घटनाक्रम पर शांता कुमार ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर सवाल भी उठाए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक हालात को लेकर कहा कि यह जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर कुछ भी बोलना उनके लिए दर्द से भरा है और ऐसे हालात देखकर उनकी आंखों में आंसू आ रहे हैं। शांता कुमार ने कहा कि 1951 से भारतीय जनसंघ, फिर जनता पार्टी और फिर भारतीय जनता पार्टी में जीवन के 70 वर्ष राजनीति में लगाए और उन्हें पार्टी और देश ने बहुत कुछ दिया। आज 90 वर्ष की आयु में पीछे मुडक़र देखते हैं कि पार्टी कहां से कहा पहुंच गई है। पार्टी के पास कुछ नहीं था, पुलिस की लाठियां खाकर चुनाव लड़ते थे, जमानत जब्त होती थी, खबर कहीं लगती नहीं थी, लेकिन उस वक्त पार्टी के पास तीन चीजें थी, समर्पित कार्यकर्ता, देशभक्ति की विचारधारा और मूल्य आधारित राजनीति। इन तीन बातों के कारण उस वक्त की दुनिया की सबसे छोटी पार्टी को देश की स्वागत किया गया। सुजानपुर से कांग्रेस विधायक रहे राजेंद्र राणा को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पटका पहनाया और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने गुलदस्ता भेंट किया। यही प्रक्रिया अन्य के लिए भी अपनाई गई। इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के अलावा अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने भी अपनी बात रखी।
तीन निर्दलीय विधायकों देहरा से होशियार सिंह, नालागढ़ से केएल ठाकुर और हमीरपुर से आशीष शर्मा के लिए अलग से सेरेमनी हुई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शांतिप्रिय प्रदेश में बिलासपुर गोलीकांड जैसी घटनाएं निंदनीय— मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

बिलासपुर:- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह आज सुबह शिमला से हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने के पूर्व घुमारवीं के हेलीपैड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री तकनीकी शिक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रावमापा गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा पर जागरूकता शिविर आयोजित

रोहित जसवाल। ऊना, 30 जनवरी। जिला ऊना में सड़क सुरक्षा माह के तहत गुरुवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल गोंदपुर जयचंद में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

निहत्थे लोगो पर लाठी चार्ज और वॉटर कैनन का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण : जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया – नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

जनभावना पहले दिन ही मालूम हो गई थी लेकिन प्रदेश सरकार ने पूरे प्रकरण को हल्के में लिया,   बातचीत करने के बजाय सरकार की तरफ़ से भी भावनाएं भड़काई गई सरकार ने शांति की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्ती ने वितरित की 1.20 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता 60 परिवारों को गृह निर्माण के लिए 1.11 करोड़ व राहत राशि के रूप में 9.60 लाख वितरित किए

ऊना – छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज जिला परिषद हॉल में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 60 परिवारों को 1.11 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता के स्वीकृति पत्र...
Translate »
error: Content is protected !!