1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू : हिमाचल के डिग्री/संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले

by

शिमला :
हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू होंगे। और 1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। हिमाचल के कॉलेजों में 4 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां हैं। 22 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए दाखिला फॉर्म जमा होंगे।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक 4 दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा।
शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक 5 दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , हिमाचल प्रदेश

नूरपुर के एसपी अशोक रतन को कांगड़ा का एडिशनल चार्ज : एसपी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र में नई जिम्मेदारी

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश कैडर की 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शालिनी अग्निहोत्री को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली भेजा गया है,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओडिशा के 32 जिलों से हिमाचल पहुंचे 47 विद्यार्थी : सीएम सुक्खू से की मुलाकात

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 3 से 8 अक्तूबर तक प्रदेश भ्रमण पर है दल; आईआईटी मंडी, अटल टनल और ज्वालामुखी मंदिर भी जाएंगे एएम नाथ।  शिमला, 5 अक्तूबर: युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मेलन में लिया भाग : उच्च शिक्षा का विस्तार और इसकी गुणवत्ता में सुधार से आर्थिक विकास को मिलेगा प्रोत्साहन – शिव प्रताप शुक्ल

एएम नाथ। नई दिल्ली/ शिमला :  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपालों के सम्मेलन में विश्वविद्यालयों को अपनी कार्यशैली में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देशों की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जमीन रजिस्ट्री का बदल गया नियम: जमीन खरीदने का प्लान बना रहे तो आप के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट

अगर आप अभी जमीन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आप सभी लोगों के लिए एक बहुत ही बड़ा अपडेट निकल कर आ रहा है। ऐसे में आप सभी को यह अपडेट पढ़ना...
Translate »
error: Content is protected !!