चंडीगढ़ में BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष और AAP पार्षद में झड़प : पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट

by

भाजपा नेता का आरोप- पार्षद ने कॉलर पकड़कर घसीटा, झंडा छीना; लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट

चंडीगढ़ | चंडीगढ़ के वार्ड नंबर 24 में रविवार शाम BJP युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित और आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद जसवीर लाडी के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत के आधार पर पार्षद जसवीर लाडी और उनके साथी अशोक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

BJP नेता ने लगाया कॉलर पकड़कर घसीटने का आरोप

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित के मुताबिक, वह रविवार शाम एक ब्लड कैंप में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान वह अपने दोस्तों के साथ भाजपा का झंडा लेकर खड़े थे। आरोप है कि इसी दौरान पार्षद जसवीर लाडी वहां पहुंचे और गाली-गलौज शुरू कर दी।

मोहित का आरोप है कि विरोध करने पर पार्षद ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उन्हें घसीटा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि लाडी ने उनके हाथ से भाजपा का झंडा छीनकर जमीन पर फेंक दिया।

मोहित ने पार्षद पर उनकी मां के साथ भी हाथापाई करने का आरोप लगाया है।

वीडियो में युवक के हाथ में चाकू दिखने का दावा

मोहित के अनुसार, घटना के दौरान उनके दोस्तों ने मोबाइल से वीडियो बना लिया था। उनका दावा है कि वीडियो में विवाद की घटना दिखाई दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वीडियो में पार्षद के साथ आया एक युवक हाथ में चाकू दिखाता नजर आ रहा है।

मोहित ने पुलिस से वीडियो की जांच कर उसके आधार पर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि भाजपा युवा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बनने के बाद से ही पार्षद उनसे नाराज चल रहे हैं।

पार्षद लाडी बोले- पहले मोहित और साथियों ने की मारपीट

वहीं, AAP पार्षद जसवीर लाडी ने भाजपा नेता की ओर से लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि विवाद की शुरुआत उनकी तरफ से नहीं हुई थी।

लाडी के अनुसार, पहले मोहित और उनके साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज शुरू की। उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने भी जवाब में मारपीट की।

पार्षद ने कहा कि घटना को केवल एक पक्ष के नजरिए से पेश किया जा रहा है, जबकि विवाद की शुरुआत किस तरह हुई, यह पुलिस जांच का विषय है।

पुलिस के पास दोनों पक्षों की शिकायत

पुलिस स्टेशन-31 के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरिओम शर्मा ने बताया कि पुलिस के पास पहले भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोहित की शिकायत पहुंची थी। शिकायत में मोहित ने आरोप लगाया कि वह अपने दोस्तों के साथ भाजपा का झंडा लेकर खड़े थे। इसी दौरान पार्षद जसवीर लाडी वहां आए और गाली-गलौज करने लगे।

मोहित ने शिकायत में आरोप लगाया कि विरोध करने पर पार्षद ने उनका गला पकड़कर घसीटा और उनके हाथ से भाजपा का झंडा लेकर जमीन पर फेंक दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना का वीडियो पुलिस को मिल चुका है और उसकी जांच की जा रही है। पार्षद की ओर से भी शिकायत दी गई है। पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. M. Jamil Balli got

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.18 :  Today a meeting of the Punjabi Amateur Body Building Association (Regd.) was held at Aura Gym, Lodhi Club Road, Ludhiana. The office bearers of various district associations of Punjab were present...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी.सी. कार्यालय से डी.एफ.ओ. दफ्तर तक रैली, कार्यालय का घेराव : 18 माह से मानदेय न मिलने पर नर्सरी मजदूरों का उग्र प्रदर्शन

अप्रैल में भुगतान का आश्वासन, नहीं मिला तो आंदोलन की चेतावनी एएम नाथ। चम्बा :  वन विभाग की नर्सरियों में कार्यरत दिहाड़ीदार मजदूरों ने लंबे समय से मानदेय न मिलने के विरोध में जोरदार...
article-image
पंजाब

कर्ज विवाद को लेकर युवक की हत्या : दंपत्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

कपूरथला :  पंजाब के कपूरथला के बेगोवाल क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई, क्योंकि उसने उधार दिए गए 40,000 रुपये वापस मांगे थे। बेगोवाल पुलिस ने एक दंपत्ति के खिलाफ हत्या...
Translate »
error: Content is protected !!