भाजपा के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा : नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ, कांग्रेस न झूठ वायदे किए, पूरा नहीं किया – अनुराग ठाकुर

by

एएम नाथ।  नालागढ  : नालागढ उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के.एल. ठाकुर ने वीरवार को नामांकन पत्र भरा जिसके लिए रैली कर भाजपा ने हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर व पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन किया ।                                 इस अवसर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ की जनता भाजपा के साथ है। कांग्रेस ने केवल झूठ वायदे किए और एक भी पूरा नहीं किया। वहीं जयराम सरकार के समय हिमाचल प्रदेश की जनता को 125 यूनिट फ्री बिजली मिलती थी, वह भी वापस ले ली।  उन्होने कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की लंबी-लंबी लाइन कांग्रेस दफ्तर के बाहर लगी है जहां वह एक लाख की मांग कर रही हैं। हिमाचल को सौगात केवल भाजपा ने दी। अगर हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक पैकेज आया तो वह भाजपा की देन है, कांग्रेस ने तो इसको बंद करने का काम किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि इस सरकार को नया पदनाम मिल चुका है। यह सरकार पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है। यह मुख्यमंत्री केवल मित्रों के है, जब बिजली पानी देने की बात आती है तो खजाना खाली का रोना रोते हैं। लेकिन जब कैबिनेट रैंक बांटने की बात आती है, तो एकदम देते हैं। इस सरकार के पास नालागढ़ को बिजली देने के लिए नहीं है। भाजपा प्रत्याशी के. एल. ठाकुर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी के पास पैसे कहां से आते हैं उसका किसी को पता नहीं। यहां के कांग्रेस प्रत्याशी बाहर से आते हैं लोकल नहीं है। ठाकुर ने कहा की हमारे संस्कार समाज सेवा के है और हम समाज सेवा करते रहेंगे। आपका सभी का आशीर्वाद बहुमूल्य है ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला गिरफ्तार, पति भी रडार पर : युवतियां भी खरीदने आ रही थी चिट्टा

मंडी :   हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा तस्करी के मामले सामने आ रह हैं. मंडी जिले के बल्ह विधानसभा के टावां गांव में पुलिस ने एक घर में दबिश दी और 6 ग्राम चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

21 अप्रैल 2026 को बने वैरिफिकेशन कागज़, 7½ महीने पहले संभाल ली कुर्सी .. जोगिन्द्रा बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा पर बड़ा खुलासा

एएम नाथ। सोलन : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि जोगिन्द्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के चेयरमैन मुकेश शर्मा ने बैंक के संसाधनों, वाहनों और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आजादी के 78 वर्षों बाद सड़क से जुड़ा सनवाल पंचायत का मक्कन गाँव, ग्रामीणों ने नाटी डालकर किया ख़ुशी का इजहार

ग्रामीणों ने सनवाल वार्ड के पूर्व जिला परिषद सदस्य कर्म चंद ठाकुर का ढ़ोल नगाड़ों से किया जोरदार स्वागत एएम नाथ। तीसा :  चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत सनवाल के मक्कन गाँव के लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंडोह में विद्यार्थियों ने ली सेल्फियां : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित किए गए हैं सेल्फी प्वाइंट

मंडी, 2 जनवरी। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम मंडी ओम कांत ठाकुर ने बताया सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को नोबेल कॉलेज ऑफ एजुकेशन पंडोह और राजकीय वरिष्ठ...
Translate »
error: Content is protected !!