भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई –  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

by

एएम नाथ। शिमला :  राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार शाम को राजधानी शिमला लौटे। इससे पहले गुरुवार दोपहर को  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत में कहा कि नेता विपक्ष जयराम ठाकुर फ्लाॅप डायरेक्टर हैं । बाॅलीवुड से अभिनेत्री कंगना को चुनाव के दौरान लेकर आए हैं। कांग्रेस सरकार के 15 माह के कार्यकाल की फिल्म ब्लॉकबस्टर है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सुजानपुर जाएंगे। विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत सिंह राणा के समर्थन में मुख्यमंत्री छह नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। 18 मई को मुख्यमंत्री अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में चुनाव प्रचार करेंगे।

गुरुवार शाम को मुख्यमंत्री ने शिमला लौटकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव प्रचार को लेकर आगामी रणनीति बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपुचनाव में कांग्रेस 15 माह के कार्यकाल के आधार पर जनता से वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोट के दम पर सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा। इनकी सच्चाई जनता के सामने आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनावी जनसभाएं करेंगे। प्रियंका गांधी हिमाचल के कई क्षेत्रों में प्रचार के लिए आएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली के लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह है।

           मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई हैं। वीरवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी गो सदनों में आश्रित गोवंश को दिए जाने वाले अनुदान को 700 रुपये से बढ़ाकर 1200 रुपये प्रतिमाह करने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त राज्य में लावारिस पशुओं की समस्या से निपटने के लिए एक राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा। सरकार ने पशुपालन तथा दूध उत्पादन को प्राकृतिक खेती से जोड़कर किसानों की आय में वृद्धि को सुनिश्चित किया है। पशुपालकों को उत्तम नस्ल के पशु उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सोलन जिले के दाड़लाघाट में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां दूध पर समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। सरकार किसानों और पशु पालकों को दूध उत्पाद के उचित मूल्य सुनिश्चित करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

HP63F-0001, HP33G-0001 और HP68

शिमला : निदेशक परिवहन विभाग अनुपम कश्यप ने बताया कि विभाग 04 दिसम्बर, 2023 से विशेष पंजीकरण चिन्ह 0001 के आवंटन के लिए ई-ऑक्शन शुरू करने जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, शिमला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

8 को होने वाली मॉक एक्सरसाइज के लिए की टेबल टॉप एक्सरसाइज : बाढ़ और भूस्खलन की आशंका वाले क्षेत्रों में किया जाएगा बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास

हमीरपुर 06 जून। बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों को सुनियोजित एवं कारगर ढंग से अंजाम देने के अभ्यास के लिए 8 जून को जिला हमीरपुर में भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक बी.के. चौहान के निधन पर जताया शोक

शिमला, 29 नवंबर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूर्व विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव बी.के. चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया है। बी.के. चौहान का आज तड़के दिल्ली में निधन...
Translate »
error: Content is protected !!