भाजपा ने विजय कुमार बिल्ला को ओबीसी मोर्चा में सौंपी अहम जिम्मेदारी : बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष को स्टेट ऑफिस को-इंचार्ज किया नियुक्त

by

 2027 चुनावों में पार्टी की जीत के लिए दिन-रात मेहनत का ऐलान
गढ़शंकर, 4 अक्तूबर (सतलुज ब्यास टाइम्स) :  भाजपा की ओर से बीत मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार बिल्ला को पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और लंबे समय से की जा रही मेहनत को देखते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा स्टेट ऑफिस का को-इंचार्ज नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को पार्टी संगठन में ओबीसी समाज की भागीदारी और पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

अपनी नियुक्ति पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय कुमार बिल्ला ने इसके लिए पूर्व सांसद एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना सहित पार्टी की समूची लीडरशिप का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें सौंपी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान और गर्व की बात है। वह इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा के साथ निभाएंगे।

विजय कुमार बिल्ला ने कहा कि ओबीसी समाज की समस्याओं और मांगों को पार्टी मंच पर मजबूती से उठाया जाएगा तथा समाज के लोगों को भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पूरी सक्रियता से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव भाजपा के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूत करने और उन्हें जीत दिलाने के लिए वह कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिन-रात मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और संगठनात्मक ताकत को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

60,000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने बड़ी कार्रवाई की। बता दें कि, विजिलेंस ब्यूरो ने अमृतसर के सीआईए-2 स्टाफ में तैनात कांस्टेबल आदर्शदीप...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मारुति सुजुकी की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार इस सप्ताह होगी लॉन्च, महंगे पेट्रोल से मिलेगी राहत

पुनीत महाजन . चंडीगढ़ / नई दिल्ली।  देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इस सप्ताह अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) कार को बाजार में पेश करने जा रही है। इस...
article-image
पंजाब

Dr. Bhupender Vastushastri’s name

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 30 : Internationally renowned architect and author Dr. Bhupender Vastushastri’s name has been included in the London Book of World Records. You have been promoting Vedic Vastu through your services in the...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मणिमहेश यात्रा मार्ग पर DC ने किया हड़सर से दुनाली पुल तक का निरीक्षण : क्षतिग्रस्त स्थानों को शीघ्र दुरुस्त करने के दिए लोकनिर्माण विभाग को निर्देश

यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें यात्री : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने मणिमहेश यात्रा मार्ग पर हड़सर से दुनाली पुल तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया तथा हाल...
Translate »
error: Content is protected !!