भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वही बनेगा – जो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा

by
एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश भाजपा के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है और प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम सोमवार को शिमला में जारी किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए पार्टी ने खास मापदंड तय किए हैं, जिसके तहत वह व्यक्ति अध्यक्ष बनेगा जो आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगा। इसका उद्देश्य यह है कि अध्यक्ष को चुनाव लड़ाने की जिम्मेदारी दी जाए, न कि चुनाव लड़ने की।
 इस नयी शर्त के लागू होने के बाद, भाजपा के कई वर्तमान विधायक और वरिष्ठ नेता अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं, क्योंकि वे चुनावी राजनीति में सक्रिय हैं। हालांकि, पार्टी के कुछ प्रमुख नेता इस पद के लिए जुगत में लगे हैं। दावेदारों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सतपाल सिंह सत्ती, सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, डॉ. राजीव भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, बिक्रम ठाकुर, त्रिलोक जम्वाल, पवन काजल और त्रिलोक कपूर जैसे नाम शामिल हैं।
जल्द हो सकती है नये जिलाध्यक्षों की घोषणा :  2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा नए अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा, पार्टी नए जिलाध्यक्षों के चुनाव की भी योजना बना रही है, जिसमें महिलाओं और एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों को उचित प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया जाएगा। भाजपा के 17 नए जिलाध्यक्षों की घोषणा जल्द ही की जा सकती है, और पार्टी के 171 मंडल अध्यक्षों में से 28 मंडल अध्यक्षों के चुनाव भी जल्द होने की संभावना है। इस बीच, रविवार को दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में भाजपा संगठन पर्व 2024-25 की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें चुनाव प्रक्रिया की समीक्षा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पिस्तौल से हवाई फायर,4 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज : बाइक को खड़ा करने लिए हुए झगड़ा

गढ़शंकर : क्रिकेट मुकाबला देखने गए युवक से मारपीट करने व पिस्तौल से हवाई फायर करने के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दिए अपने बयान में यूनिस...
article-image
पंजाब

पंजाब मुलाजम व पेंशनर्स फ्रंट ने डिप्टी स्पीकर रोड़ी को सौंपा मांग पत्र – आप सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों से जो वादे किए थे, वे आज तक पूरे नहीं किए : पंजाब मुलाजम व पेंशनर्स फ्रंट

गढ़शंकर : पंजाब के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपने के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत आज ब्लाक गढ़शंकर के  कर्मचारियों व पेंशनरों ने  स्थानीय विधायक व डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रोहड़ी को अपनी...
article-image
पंजाब , समाचार

ड्रोन के जरिए हथियारों और गोला-बारूद की सीमा पार से तस्करी का मामला : मोहाली में एनआईए की विशेष अदालत में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट की दायर

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीमा पार हथियार तस्करी मामले में मलकीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आरोप लगाया गया है कि वह पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रहमत अली...
article-image
पंजाब

किसान प्रेड में शमिल होने के लिए दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियों को कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे के नेताओं ने रवाना किया

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा व सयुंक्त किसान र्मोचे दुारा गढ़ी मट्टों, भंम्मियां, घागो रोड़ावाली, नैनवां, पंडोरी बीत, गढ़शंकर, पोसी, मोरांवाली, चक्क फुल्लू आदि गावों से दो दर्जन से अधिक ट्रैकटर ट्रालियां दिल्ली के...
Translate »
error: Content is protected !!