भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का पंजाब दौरा : नितिन नबीन के पंजाब दौरे से मिलेगा प्रदेश भाजपा को बल : पूर्व सांसद खन्ना

by

होशियारपुर 22 जून : पूर्व सांसद व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पंजाब दौरे के दौरान जालंधर में भव्य स्वागत किया। इस मौके खन्ना ने कहा कि श्री नितिन नबीन के पंजाब दौरे से प्रदेश भाजपा को और बल मिलेगा। खन्ना ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में जहाँ प्रदेश भाजपा में तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं वहीँ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा टीमों की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। खन्ना ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पंजाब दौरे की शुरुआत अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में माथा टेक कर की। इसके साथ ही उन्होंने जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री राम तीर्थ मंदिर के भी दर्शन किए। उन्होंने बताया कि नितिन नबीन का यह दौरा आगामी 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी को मजबूत करने पर केंद्रित था जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश के भाजपा नेताओं व् कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को घर घर पहुंचाने का आव्हान किया गया। खन्ना ने प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की की राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आव्हान पर सख्त मेहनत कर आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलवाकर पंजाब में भाजपा सरकार स्थापित करने के लिए कमर कास लें ताकि पंजाब में फिर से खुशहाली, मजबूत कानून व्यवस्था और विकास की लहार दौड़ सके। इस मौके खन्ना ने नितिन नबीन के साथ 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा भी की ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बैरिकेड्स हटा दिया जाए नहीं तो……खाप पंचयात के बाद सरकार को अल्टीमेटम , पंजाब के किसानों का साथ देंगी खाप पंचायतें

 जींद :  हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को 18 फरवरी यानी रविवार शाम तक का समय दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की...
हिमाचल प्रदेश

महापौर व उपमहापौर के चुनाव 25 नवम्बर को

मंडी, 21 नवम्बर । अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि नगर निगम मंडी के महापौर व उप-महापौर के लिए चुनाव व शपथ समारोह 25 नवम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे नगर निगम मंडी...
article-image
पंजाब , समाचार

38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग- ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने दोआबा फुटबॉल क्लब आदमपुर को 3-2 से हराया

गढ़शंकर,  11 सितम्बर: पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा करवाई जा रही 38वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का मैच बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अर्धनग्न अवस्था में महिला ने बयां किया दर्द – मेरे 5 बच्चे हैं, नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पी और मेरा रेप किया

गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला को अर्धनग्न अवस्था में सड़क पर देखा गया। इस महिला ने रोते हुए बताया कि वह बार-बार कहती रही कि...
Translate »
error: Content is protected !!