भाजपा 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगी : मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक बहन का मुंह काला कर, बाल काट कर गांव में घुमाने से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई : डॉ. राजीव बिंदल

by

शिमला : भाजपा के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पार्टी विधायक दल के साथ मिलकर भाजपा बिगड़ती कानून व्यवस्था, महंगाई , गारंटी, संस्थान बंद करने, आपदा में भाई-भतीजावाद आदि मुद्दों को लेकर 25 सितंबर को विधानसभा के बाहर बड़ा प्रदर्शन करेगी। डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार को आए प्रदेश में 10 महीने हो चुके हैं और जब से कांग्रेस की सरकारप्रदेश में आई है तब से 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है। इसका सरकार आज आज तक जवाब नहीं दे पाई। भारतीय जनता पार्टी ने डीजल पर सात रुपये की कटौती की थी, लेकिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही इसे बढ़ा दिया।
डॉ. राजीव बिंदल ने कहा बिजली, राशन, तेल महंगा कर प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दी। बिंदल ने कहा के आपदा प्रबंधन की दृष्टि से सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। आपसी विरोधाभास के चलते प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है। बिंदल ने आपदा राहत राशि में सरकार ने भाई-भतीजावाद फैलाया है। जब से कांग्रेस सरकार आई है, तब से कानून व्यवस्था तार-तार हो गई है। चंबा हत्याकांड अभी तक लोग भूल नहीं पाए हैं। प्रदेश के विभिन्न भागों में कानून व्यवस्था बिगड़ने के कई उदाहरण सामने आए हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में एक बहन का मुंह काला कर, बाल काट कर गांव में घुमा दिया। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इस घटना से कानून व्यवस्था की पोल खुल गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस हमीरपुर का लोकार्पण किया : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से

शिमला : जय राम ठाकुर ने कहा कि इस ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस को 3.80 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया गया है, इसका शिलान्यास 6 दिसंबर, 2019 को किया गया था और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज में मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं से करवाया अवगत -‘वो दिन योजना ‘ के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित

एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में मंगलवार को महिला एवं बाल विकास हि प्र द्वारा संचलित ‘वो दिन योजना’ के अंतर्गत छात्र छात्राओं को मासिक धर्म के प्रति प्रचलित गलत धारणाओं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों से जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने की कबायत शुरू : उप कृषि निदेशक डॉ. कुलदीप धीमान

एएम नाथ। चम्बा  :   हिमाचल सरकार ने किसानों से पशुओं की जैविक खाद या केंचुआ खाद खरीदने का निर्णय लिया है। जिसके लिए “जैविक खाद या केंचुआ खाद” बेचने के  इच्छुक किसानों का व्योरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किए 69.96 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

जिला परिषद हॉल ऊना में हुआ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ऊना, 11 अक्तूबर: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कुल्लू से वर्चुअल माध्यम से जिला ऊना को 69.96 करोड़ रूपये की सौगात दी। उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!