महिला हत्याकांड : भाम गांव में 99 वर्षीय महिला का शव पेटी से बरामद… एक गिरफ्तार

by

महिला हत्याकांड :  गढ़शंकर, 19 फ़रवरी : माहिलपुर ब्लाक के गांव भाम में बीते दिन एक घर से 99 वर्षीय महिला का शव घर के अंदर रखी पेटी में बरामद होने से इलाके में दहशत फैल गई, घटना की सूचना मिलने पर होशियारपुर व थाना चब्बेवाल पुलिस के आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही के सिविल अस्पताल होशियारपुर में रखवा दिया और जांच शुरू कर दी। आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करने के बाद पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मिरतका की पड़ोसन सुरजीत कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने बताया कि 99 वर्षीय मिरतका जोगिंदर कौर पत्नी मलकीत सिंह जिसका बेटा सुखदेव सिंह ऑस्ट्रेलिया में रहता है और वह घर मे अकेले रहती थी। उसने बताया कि इस कत्ल की जानकारी तब मिली जब इस घर मे दूध देने आते दूधी ने लोगों को बताया कि जोगिंदर कौर 2 दिन से दूध नही ले रही है, इसकी जानकारी लोगों ने उसके विदेश रहते लड़के को दी तो उसने अपने घर मे लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखकर बताया कि कोई युवक उनके घर मे गया था जिसके बाद जोगिंदर कौर कैमरों में नजर नही आई। सुरजीत कौर ने बताया कि इसके बाद जोगिंदर कौर का शव घर मे रखी लोहे की पेटी में बरामद हुआ। मिरतका के लड़के द्वारा बताए युवक के हुलिए के आधार पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई तो घर के धोड़ी दूर रहने वाले डैनियल पुत्र सुरिंदर पाल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएचओ चब्बेवाल मनिंदर सिंह ने बताया कि सुरजीत कौर के बयान पर डैनियल के विरुद्ध 103,331(1)बी एन एस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी से मिरतका के घर से चोरी किया 90 हजार रुपये व एक मोबाइल भी बरामद किया गया है। गांववासियों ने बताया कि उक्त आरोपी नशा करने का आदी है और हर समय नशे में रहता है।
कैप्शन. :   मिरतका की फ़ाइल फोटो व कत्ल की जानकारी देते हुए पड़ोसन सुरजीत कौर

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने बठिंडा सिटी के प्रधान गुरविंदर सिंह चाहल सहित जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी किए नियुक्त

मोहाली । – आल इंडिया जाट महासभा द्ववारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए...
article-image
पंजाब

निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि है – डॉ. जसवंत राय

“होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : निक्कियाँ करूंबलां” बाल पत्रिका को होशियारपुर ज़िले की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए ज़िला भाषा और अनुसंधान अधिकारी डॉ. जसवंत राय ने इसके नवीनतम अंक का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूरा पिंड मुक जाएगा मुकेश की बारी नहीं आएगी – मुकेश में जरा भी नैतिकता बाकी है तो उन्हें आज ही इस्तीफा दे देना चाहिए

एएम नाथ / रोहित जसवाल । शिमला : शिमला। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए है। यह शब्द पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिहार चुनाव के बाद BJP का बड़ा एक्शन : पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह समेत इन 3 दिग्गज नेताओं पर बड़ी कार्रवाई

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों ने एनडीए खेमे में खुशी की लहर दौड़ा दी है। राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और एनडीए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुमत से सरकार...
Translate »
error: Content is protected !!