आल इंडिया जाट महासभा, पंजाब ने बठिंडा सिटी के प्रधान गुरविंदर सिंह चाहल सहित जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी किए नियुक्त

by

मोहाली । – आल इंडिया जाट महासभा द्ववारा पंजाब में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार नियुक्तियां की जा रही है। आज जिला व प्रदेश स्त्तर के 20 से ज्यादा पदाधिकारी नियुक्त किए जा रहे है। इसके ईलावा ब्लाक स्त्तर पर कमेटियां बनाई जा रही है। आल इंडिया जाट महासभा के नैशनल सीनियर वाईस प्रधान व प्रधान पंजाब हरपाल सिंह हरपुरा ने कहे। उन्होंने कहा कि भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार दुारा लगातार अंदोलित किसानों की मांग तीनों काले कृषि कानून रद्द करने की मांग को ना मान कर देश के अन्नदाता के साथ अन्याय कर रही है।
किसान सयुंक्त र्मोचे दुारा काले कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए पहले जो भी अंदोलन किया उसमें जाट महासभा ने पूर्ण तौर पर अपना बनता योगदान डाला और आगे भी र्मोचे के निर्देशों के तहत अंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।
देश के अन्य नौ प्रदेशों की तर्ज पर पंजाब में भी जाटों को ओबीसी वर्ग में आरक्षण देने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिला जाएगा और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो आने वाले समय में पंजाब में संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा। देश में असमान छूं रहे पैट्रोल, डीजल व रसोई गैस के दामों के खिलाफ आल इंडिया जाट महासभा पंजाब के सभी जिलों में प्रर्दशन करेगी और पैट्रोल डीजल व रसोई गैस के दामों को कम करने की मांग करती है। इसके ईलावा मुख्यमंत्री पंजाब से पंजाब के हर निवासी के तीन सौ युनिट बिजली बिना शर्त माफ करने और उसके ऊपर के युनिटों के दाम आधे करने, पीने के पानी के बिल माफ करने की मांग भी प्रदेश भर में जोरदार तरीके से उठाई
जाएगी। प्रदेश के किसानों व मजदूरों का विना शर्त कर्जा माफ करने की मांग करती है। क्योंकि काग्रेस ने चुनाव से पहले कर्जा कुर्की खतम करने का वायदा किया था तो अव पंजाब का किसानों व मजदूरों का कर्ज विना शर्त माफ किया जाए। कंडी, चंगर व अन्य क्षेत्रों में यहां पर जंगली जानवर किसानों की फसलों का नुकसान करते है वहां पर सभी किसानों को कंटीली तार लगाने के लिए सब्सिडी जारी करे ताकि किसानों की फसले वच सके। इस समय पंजाब के महासचिव इंचार्ज अजायब सिंह बोपाराय, जिला रोपड़ के प्रधान सतविंदर सिंह जैलदार, हरदीप कौर मौजूद थे।
इस दौरान अमृत गिल को पंजाव की उपप्रधान, मुखतार सिंह, जसवंत सिंह, किरनदीप कौर विरक को महासचिव , गुरविंदर सिंह चाहल को जिला बठिंडा सिटी का प्रधान , भुपिद्रपाल सिंह को गुरदासपुर का जिला प्रधान, तरविंदर सिंह पाल बराड़, मोहकम सिंह, मनप्रीत सिंह आदि को पंजाब का सचिव नियुक्त किया गया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अत्यंत दुःखद समाचर : प्रोफेसर सिमी अग्निहोत्री ने इस नश्वर दुनिया को कहा अलविदा

ऊना : हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की धर्मपत्नी प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री कल रात इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कहते हुए प्रभू चरणों मे विलीन हो गई है। उनका असामयिक इस प्रकार...
article-image
पंजाब

दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय बाल सम्मेलन में  सरकारी एलिमेंट्री मॉडल स्कूल पिपलीवाल का उत्कृष्ट प्रदर्शन

गढ़शंकर ।  पंजाब भवन सरी कनाडा द्वारा अकाल कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन मस्तुआना साहिब (संगरूर) में अंतर्राष्ट्रीय बाल सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन मातृभाषा को बढ़ावा देने के लिए पंजाब भवन सरी...
article-image
पंजाब

शिरोमणि कमेटी के कॉलेजों के तीसरे रोज़गार मेले में खालसा कॉलेज के 8 विद्यार्थियों का हुआ चयन

गढ़शंकर – शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी के दिशा-निर्देश और सचिव शिक्षा इंजीनियर सुखमिंदर सिंह के मार्गदर्शन में गुरुद्वारा कलगीधर निवास, चंडीगढ़ में डायरेक्टोरेट ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़ (पटियाला) के...
Translate »
error: Content is protected !!