पटवारी व जिलेदार के पदों के लिए लिखित परीक्षा 8 अगस्त को जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में होगी : अपनीत रियात

by

होशियारपुर:डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने आज जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से 8 अगस्त को राजस्व पटवारी, जिलेदार व नहरी पटवारी की भर्ती के लिए ली जाने वाली लिखित परीक्षा के लिए प्रबंधों, सुरक्षा संबंधी पुलिस व स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ समूह एस.डी.एम्ज के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों को परीक्षा संबंधी सभी प्रबंध अग्रिम तौर पर पूरे करने के निर्देश दिए।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 8 अगस्त रविवार को सुबह 11 से 1 बजे तक जिले के 18 परीक्षा केंद्रों में संबंधित पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे 7 अगस्त से ही परीक्षाकेंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध बनाए। इसके अलावा सभी परीक्षा केंद्रों वाले स्थान पर परीक्षार्थियों व अन्य लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक कंट्रोल का उचित प्रबंध भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में पंडित जे.आर. पालीटैक्नीक कालेज को नोडल सैंटर बनाया गया है, इस लिए इस सैंटर पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था यकीनी बनाई जाए। अपनीत रियात ने बताया कि परीक्षा केंद्रों को सर्कल में बांटते हुए हर
सर्कल में एक सिविल व पुलिस अधिकारी को सर्कल इंचार्ज व हर परीक्षाकेंद्र में एक सिविल व पुलिस अधिकारी को आब्जर्वर तैनात किया जाएगा।
उन्होंने सिविल सर्जन को परीक्षा के दौरान कोविड-19 संबंधी स्वास्थ्य प्रोटोकाल का यकीनी पालन बनाने संबंधी हिदायत देते हुए परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य टीमें व एंबुलेंस की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने समूह एस.डी.एम्ज को निर्देश देते हुए कहा कि वे परीक्षा वाले दिन अपने-अपने क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था पर पूरी निगरानी बनाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही व अनियमितता सामने न आए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भर्ती परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र
बनाए गए है, जिनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बागपुर सतौर होशियारपुर, दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों माहिलपुर, सैंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल ऊना रोड होशियारपुर, चौधरी बलवीर सिंह पब्लिक स्कूल आर्य समाज रोड होशियारपुर, रयात-बाहरा इंटरनेशनल स्कूल गांव बोहन चंडीगढ़ रोड
होशियारपुर, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट गांव नौशहरा हरियाना-ढोलवाहा रोड हरियाना, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी गांव डल्लेवाल हरियाना, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी गांव डल्लेवाल हरियाना, गुरु नानक इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन गांव डल्लेवाल हरियाना, रयात-बाहरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स गांव बोहन चंडीगढ़ रोड होशियारपुर, डी.ए.वी. कालेज चंडीगढ़ रोड होशियारपुर, एस.डी. कालेज होशियारपुर, डी.ए.वी. कालेज आफ एजुकेशन आर्य समाज रोड होशियारपुर,एस.जी.जी.एस. खालसा कालेज माहिलपुर होशियारपुर, जी.जी.डी.एस.डी कालेज
हरियाना होशियारपुर, पंडित जगत राम सरकारी पालीटेक्नीक कालेज होशियारपुर व सरकारी कालेज होशियारपुर शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Just as rats leap from

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 26 : Shiromani Akali Dal’s district urban president and senior vice-president Jatinder Singh Lali Bajwa was specially honoured by Jagtar Singh, circle president, and Iqbal Singh Gopi. Party leaders and workers attended...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देश में शीध्र कॉमन सिविल कोड लागू करने के गृह मंत्री अमित शाह ने दिए संकेत

भोपाल :  भाजपा के पार्टी कार्यालय में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- सीएए, राममंदिर, अनुच्छेद 370 और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों के फैसले हो गए हैं। अब बारी कॉमन सिविल कोड...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज का बी.एससी. बीएड आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार  रहा

गढ़शंकर, 11 जुलाई: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.एससी.,बीएड. का आठवें सेमेस्टर का परिणाम शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने बताया...
article-image
पंजाब

खालसा कालेज गढ़शंकर में आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया

गढ़शंकर  : बब्बर अकाली यादगारी खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह खहिरा के नेतृत्व में श्री गुरू तेग बहादुर सिंह जी के 400 वर्षीय प्रकाशोत्सव को समपिर्त आनलाईन गुरूबाणी उच्चारण मुकाबला करवाया...
Translate »
error: Content is protected !!