भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा

by

ऊना 12 फरवरी: जिला ऊना भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में आज अंब उपमण्डल के अन्तर्गत गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर से मिला तथा किसानों की मांग को लेकर कृषि मंत्री मांगपत्र सौंपा।
किसान संघ ने कृषि मंत्री के समक्ष मांग रखी की ग्रेडिंग संेटर टकारला में गोदाम व ग्रेडिंग मशीन स्थापित करने का कार्य शीघ्र किया जाए। इसके अलावा आवारा पशुओं से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा बाड़बंदी के लिए कांटा तार पर 80 20 के अनुपात पर अनुदान प्रदान किया है, जिसका भुगतान किसानों को शीघ्र किया जाए और थानाकलां की तरह चिंतपुर्णी मंे भी 200 कनाल भूमि पर फेंसिंग होने पर फसल को आवारा पशुओं से बचाया जा सकता है। गौशाला हम्बोली का कार्य जल्दी पूरा किया जाए। इसके अलावा करोना काल में कृषि लोन पर किसानों को राहत व फसल के दामों में बोनस प्रदान किया जाए तथा कृषि कार्ड पर बिना गारंटी मिलने वाले ऋण की सीमा को एक लाख 5 लाख तक करने की मांग रखी।
कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार किसानों व खेतीहर की सरकार है और उनकी इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक सरकार के समक्ष रखकर किसानों को राहत दी जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री संदीप ठाकुर, सुदर्शन सिंह काला, अश्वनी कुमार, बोबी, राम स्वरूप, जोगिन्दर पाल, अनिल ठाकुर व अमन कुमार शामिल रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही सरकारः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : 11 वर्ष के अंतराल के बाद आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1995 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शादी के बाद बेटे कहां बाप की सुनते : बेटे की ठेकेदारी नही ले रखी

शिमला: शिमला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक के बाद महेश्वर सिंह ने चुनाव लड़ने का फैसला से मना के दिया है । महेश्वर सिंह ने कहा कि मेरी इच्छा चुनाव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जम्मू-कश्मीर : किसके सिर सजेगा ‘ताज’, जानें क्या है Exit polls में अनुमान

 जम्मू-कश्मीर चुनाव पर सभी की निगाहें इस समय  हैं। वहां 10 साल बाद चुनाव हुए थे। देश का ताज कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर में जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

बद्दी, 29 जनवरी : बद्दी के संडोली में बन रहे हिम चंडीगढ़ टाउनशिप का दून की पंचायतों के लोगों ने विरोध किया है। किसानों ने बरोटीवाला चौक से एसडीएम कार्यालय तक सरकार के खिलाफ रोष...
Translate »
error: Content is protected !!