भारतीय सेना में मेजर बनी हिमाचल की बेटी : नेहा की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

by

 

एएम नाथ। बिलासपुरम : हिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो चाहे देश सेवा का क्षेत्र हो, व्यवसाय का क्षेत्र या खेल का यहां तक कि देश की बेटियां अंतरिक्ष तक पहुंच गई हैं। देश की कई महिलाएं और बेटियां सफलता के मामले में इतनी आगे निकल गई हैं कि वह दूसरी महिलओं और बेटीयों के लिए उदहारण बन गई है। आज हम बात करवरहे हैं बिलासपुर शहर से सटे निहाल-बामटा निवासी नेहा कुमारी की जो भारतीय सेना (Indian army) में मेजर बन गईं हैं। उन्हें सेना में लैफ्टिनैंट से मेजर के पद पर पदोन्नति मिली है। इस पदोन्नति से पूरा परिवार खुश है। साथ ही नेहा ने एक नया पायदान भी हासिल किया है। आपको बता दें कि, मेजर नेहा के पिता जगत राम हिमाचल पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं व माता एक गृहिणी हैं। मेजर नेहा की छोटी बहन एसजेवीएन के लेखा विभाग में सह वित्त अधिकारी हैं व छोटा भाई हिमाचल प्रदेश के केंद्रीय विश्वविद्यालय से पर्यटन विषय में पीएचडी कर रहा है। इस तरह से पूरा परिवार किसी न किसी क्षेत्र में कार्यरत है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल कांग्रेस के सोशल मीडिया चेयरमैन अभिषेक राणा का पद से इस्तीफा : प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला से उन्होंने भेंट कर कॉपी दी त्यागपत्र संबंधित

एएम नाथ।   शिमला :   हिमाचल कांग्रेस कमेटी के सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन अभिषेक राणा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राणा ने लिखित इस्तीफा पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला को सौंपा है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक पठानिया ने नरेटी में भारी बारिश से हुए नुक्सान का लिया जायजा : प्रभावित परिवारों को दस-दस हजार की फौरी राहत, राशन किट्स की वितरित

सीएम के कुशल प्रबंधन की नीति आयोग ने भी की सराहना: पठानिया धर्मशाला, 24 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शाहपुर विस क्षेत्र के नरेटी में भारी बरसात से हुए नुक्सान का जायजा लिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार की मेहरबानी सिर्फ रिटायर्ड मित्रों पर : जय राम ठाकुर

पटवारी भर्ती के नाम पर बेरोजगारों से वसूला 12 करोड़ शुल्क : जयराम ठाकुर एएम नाथ। मंडी : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटी है अनमोल योजना के तहत 12 शिशु कन्याओं को 1.42 लाख एफडीआर

ऊना 14 फरवरी: जनमंच कार्यक्रम के दौरान बेटी है अनमोल योजना के तहत चालू वित्त वर्श के प्रथम चरण में अंब तहसील की 12 षिषु कन्याओं को उनके जन्म दिन पर एक लाख 42...
Translate »
error: Content is protected !!