भारतीय हॉकी का गौरव: 100 वर्षों में 13 ओलंपिक पदक और ऐतिहासिक जीतें

by

नई दिल्ली :  1925 में शुरू हुआ भारतीय हॉकी का सफर आज भी जारी है. इंडियन हॉकी फेडरेशन (IHF) की स्थापना 1925 में ग्वालियर में हुई थी. अगले ही साल भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड का एक दौरा किया, जहां ध्यान चंद ने पहली बार अपनी पहचान बनाई. इन 100 सालों में भारत ने ओलंपिक में 13 मेडल्स (8 गोल्ड, 1 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज) अपने नाम किए हैं।

इस दौरान टीम इंडिया ने 10 बड़ी जीत दर्ज की थी. कौन सी वो 10 बड़ी जीत आइए बताते हैं?

1. ओलंपिक में जीता पहला गोल्ड

1925 में भारत में हॉकी की शुरुआत हुई थी. इसके 3 साल बाद ही भारतीय टीम ने गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में अपने नाम का डंका बजा दिया. 1928 में एम्स्टर्डम ओलंपिक भारत ने नीदरलैंड को 3-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इस टूर्नामेंट में भारत ने एक भी गोल नहीं खाया था।

2. लॉस एंजिल्स में भी किया बड़ा कमाल

एम्स्टर्डम ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारत ने चार साल के बाद फिर उसी इतिहास को दोहराया. साल 1932 में लॉस एंजिल्स में हुए ओलंपिक में हॉकी के फाइनल में भारतीय टीम ने अमेरिका को 24-1 से हराकर गोल्ड मेडल फिर अपने नाम किया था. आज तक इस रिकॉर्ड को कोई नहीं तोड़ पाया है. इस मुकाबले में ध्यानचंद ने 8 गोल किए थे. रूप सिंह ने 10 गोल दागे थे।

3. बर्लिन में लगाई गोल्ड मेडल की हैट्रिक

साल 1936 में बर्लिन में हुए ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई. खिताबी मुकाबले में भारत ने जर्मनी को 8-1 से हरा दिया. इस ओलंपिक में मेजर ध्यानचंद ने टीम की कप्तानी की थी।

4. लंदन में भारत ने दर्ज की यादगार जीत

आजादी के एक साल बाद भारत ने लंदन में एक यादगार जीत दर्ज की. 1948 लंदन ओलंपिक में भारतीय टीम ने ब्रिटेन को 4-0 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया. ये पल भारतीय खेल इतिहास का सबसे भावुक पल था।

5. भारत ने जीता लगातार पांचवां गोल्ड

लंदन ओलंपिक में शानदार जीत दर्ज करने के चार साल बाद 1952 में हेलसिंकी ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अपना दबदबा कायम रखा. खिताबी मुकाबले में नीदरलैंड को 6-1 से हराकर टीम इंडिया ने ओलंपिक में लगातार पांचवां गोल्ड अपने नाम किया. इस मुकाबले में बलबीर सिंह सीनियर ने 5 गोल किए थे।

6. पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड

आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान पहली बार 1956 में मेलबर्न में हुए ओलंपिक खेलों में एक-दूसरे के सामने आई थीं. हॉकी के इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 1-0 से हराकर ओलंपिक में लगातार छठा गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इस ओलंपिक में भारत ने कुल 38 गोल किए थे. इसमें से अकेले 15 गोल उधम सिंह ने किए थे. ये अभी तक ओलंपिक में किसी भी भारतीय द्वारा किए गए सर्वाधिक गोलों का रिकॉर्ड है।

7. पाकिस्तान से लिया हार का बदला

1960 के ओलंपिक में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का बदला भारत ने 1964 में लिया. टोक्यों ओलंपिक में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को 1-0 से हराकर सातवां गोल्ड जीता।

8. भारत ने जीता पहला वर्ल्ड कप

भारतीय हॉकी टीम अब तक केवल एक बार ही वर्ल्ड कप का खिताब जीत पाई है. साल 1975 में कुआलालंपुर में वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था।

9. मॉक्सो में टीम इंडिया ने जीता गोल्ड मेडल

14 साल के इंतजार के बाद भारतीय टीम ने 1980 में ओलंपिक में एक बार फिर गोल्ड मेडल जीता. मॉस्को में हुए ओलंपिक खेलों में टीम इंडिया ने स्पेन को 4-3 से हराकर अपना आठवां गोल्ड मेडल जीता. इसके बाद से टीम इंडिया अभी तक ओलंपिक में गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई है।

10. 41 साल के बाद जीता मेडल

ओलंपिक में 41 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय हॉकी टीम ने साल 2021 में टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. टीम इंडिया ने जर्मनी को 5-4 से क्वार्टरफाइनल में हराया. इसके बाद साल 2024 में पेरिस ओलंपिक में भी भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज जीता।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान- एसएचओ

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार...
पंजाब

मोरांवाली में चली गोलियां के मामले में पुलिस ने दोनों गुटों के घायलों के ब्यानों पर छे लोगो पर क्रास मामला दर्ज मौके से चार चले हुए कारतूसों के खोल और एक विना चला हुया कारतूस बरामद

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में दो गुटों में चली गोलियों के बाद दोनों पक्षों के ब्यान लेने के बाद क्रास मामला दर्ज कर लिया गया। हालांकि दोनों पक्षों के ब्यान के मुताविक एक दूसरे पर...
article-image
पंजाब

बीडीपीओ ने कहा कि बसती के निकट डंप नहीं बनाया जाएगा : दलित बसती बीनेवाल के लोगो ने बसती के निकट कूड़े का डंप बनाने के खिलाफ दिया ज्ञापन

गढ़शंकर । गांव बीनेवाल की दलित बसती के लोगो ने पंचायत समिति सदस्य मोहन लाल बीनेवाल की अगुआई में बीडीपीओ गढ़शंकर मनजिंदर कौर को बसती के निकट कूड़ा कर्कट का डंप बनाने का कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बाल मजदूरी की रोकथाम को DC जतिन लाल ने किया औचक निरीक्षण : पाँच किशोरों की उम्र संदिग्ध, किशोरों से संबंधित दस्तावेज़ जैसे आधार कार्ड और अन्य प्रमाणपत्रों की मांग की

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 अक्तूबर। उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में बाल मजदूरी की रोकथाम के उद्देश्य से बुधवार को जिले के विभिन्न ढाबों और अहातों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!