युवाओं को नशे से बचाने के लिए कारगार साबित होगा नशा मुक्त ऊना अभियान- एसएचओ

by

ऊना, 18 नवम्बर – नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत हर घर दस्तक अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत बुढबार में किया गया जिसकी अध्यक्षता एसएचओ बंगाणा विनोद कुमार ने की। उन्होंने ग्राम पंचायत बुढ़वार में अभिभावकों से बात करते हुए कहा की बच्चें सही जानकारी न होने की वजह से नशीले पदार्थों के जाल में फस जाते हैं। उन्होंने कहा की स्थानीय लोग खुद आगे आकर नशा मुक्त ऊना अभियान को सहयोग दें। पुलिस विभाग नशे की सप्लाई को तो रोक सकता है। लेकिन नशे की मांग को स्थानीय बुद्धिजीवी और सभी जिम्मेदार लोग ही मिलकर इस नशे रूपी जाल से बच्चे को बचा सकता है। स्थानीय स्कूल के मुख्यध्यापक और मेंटर टीचर के साथ बात करते हुए कहा कि बच्चों को इन बातों के बारे में जागरूक किया जाना आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी को नशे के जाल से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए पूरा जिला प्रशासन गंभीरता से कार्य कर रहा है। क्योंकि नशे की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है जिसका अभी तक समाज को इसकी पर्याप्त जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि हर कर्मचारी नशा मुक्त ऊना अभियान के अन्तर्गत इसको अपनी जिंदगी का हिस्सा बना रहा है उसी तरह से सभी स्कूल, कॉलेज, आईटीआई नशा मुक्त ऊना अभियान में शामिल हो रहे है।
उन्होंने कहा की अगर किसी को नशे से संबंधित कोई जानकारी चाहिए तो नशा मुक्त ऊना अभियान के हेल्पलाइन नंबर 9418064444 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकता है और कोई नशे से सबंधित किसी बीमारी का इलाज़ करवाना है तो ब्लॉक में थानाकलां और बंगाणा हॉस्पिटल में इनका इलाज किया जायेगा।
इस मौके पर नशा मुक्त ऊना अभियान के प्रोग्राम ऑफिसर सतपाल रणावत, स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रणजीत ठाकुर, उप प्रधान राजकुमार, बीडीसी सदस्य मोनिका राणा, समस्त पंचायत प्रतिनिधि, आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह की प्रोग्राम हेड पारुल आंगरा और स्थानीय स्कूल के हेड स्नेह लता मेंटर टीचर मनोज कुमार, सभी स्कूल के अध्यापक गण और बच्चे उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

इंटरपोल के ‘एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड़ने’ के आदर्श वाक्य के बीच समानता के बारे में प्रधानमंत्री ने बताया

प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है शिकायत : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी...
हिमाचल प्रदेश

खनन रक्षकों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई को प्रातः 9 बजे

एएम नाथ। चम्बा  :   उद्योग विभाग के भूवैज्ञानिक विंग में खनन रक्षकों की नियुक्ति के लिए शारीरिक मानक और शारीरिक दक्षता परीक्षण 27 मई 2025 को सुबह 9 बजे पुलिस ग्राउंड बारगा जिला चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करना है मतदान हमें तो करना है मतदान : डॉ. जगदीश नेगी

सोलन : ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सोलन में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश नेगी उप...
Translate »
error: Content is protected !!