भारत-पाक सीमा पर पंजाब सरकार ने तैनात किया एंटी-ड्रोन सिस्टम, करीब 51 करोड़ की लागत से हुआ शुरू

by

तरनतारन : ड्रोन के माध्यम से पंजाब में मादक पदार्थों की खेपें भेजकर पाकिस्तान द्वारा नापाक इरादों को अंजाम देने में कसर नहीं छोड़ी जाती। पाक की हरकतों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पंजाब सरकार द्वारा एंटी ड्रोन सिस्टम पर 51.41 करोड़ की राशि खर्च की गई है।

जिसके तहत तीन ड्रोन सिस्टम से लैस वाहनों को तैनात कर दिया गया है।

पंजाब का 553 किलोमीटर का रकबा अंतर्राष्ट्रीय सीमा के साथ सटा है। जिसके तहत छह और एंटी ड्रोन सिस्टम तैनात किए जाने हैं। यह कहना है पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का। शनिवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित संखेप समारोह दौरान तीन एंटी ड्रोन सिस्टम से लैस वाहनों को हरी झंडी देकर रवाना किया गया।

भगवंत मान ने कहा कि देश में पंजाब पहला राज्य बन गया है, जहां ड्रोन की आमद को रोकने के लिए सिस्टम शुरु किया गया। जिसके लिए बकायदा गृह विभाग से अनुमति ली गई है। मुख्यमंत्री ने गठबंधन की पूर्व सरकार को नशे के लिए जिम्मेदार करार देते कहा कि सरकार का काम गैर-समाजिक बुराइयों को खत्म करने का होता है, लेकिन जिस सरकार के मंत्रियों की गाड़ियों में नशे की खेपें ठिकाने लगाई जाती रहीं हों, ऐसी सरकारों से क्या उम्मीद की जा सकती है।

वर्ष 2009 तक नशे की दलदल में एक हजार युवा फंसे थे। 2015 तक इनकी संख्या बढ़कर 20 लाख तक पहुंच गई। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के 3068 सरकारी स्कूलों के आठ लाख विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ सिलेबस पढ़ाया जाना है। इस बाबत मालवे के गांव अर्नीवाला के स्कूल में बकायदा सिलेबस लागू कर दिया गया है।

अब वह दिन दूर नहीं, जब नौवीं व बाहरवीं के स्कूली विद्यार्थियों को माहिरों द्वारा सिलेबस के माध्यम से नशे के दुरुप्रभाव की जानकारी दी जाएगी। इस मौके डीजीपी गौरव यादव, अर्पित शुक्ला, डीआइजी अश्विनी कपूर, डीसी एस राहुल, एसएसपी दीपक पारिक, एसएसपी फिरोजपुर भुपिंदर सिंह, मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा, सरवन सिंह धुन, पूर्व सीपीएस हरमीत सिंह संधू मौजूद थे।

पंजाब पुलिस भी इमानदारी से फर्ज का पालन कर रही

आप के सुुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत सरकार को पंजाब के तीन करोड़ लोगों का समर्थन मिल रहा है। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पंजाब में एंटी ड्रोन सिस्टम लागू किया गया है। बड़े नशा तस्करों को जेलों में धकेला जा रहा है। नशे के काले कारोबार से बनाई गई संपत्ति फ्रीज की जा रही है। अब इस संपत्ति को बेचकर नए अस्पताल व स्कूल बनाए जाएंगे।

नशे की लत का शिकार युवाओं का निशुल्क इलाज करवाकर उन्हें स्किल से जोड़ा जा रहा है। केजरीवाल ने कहा कि बीएसएफ की ओर से भले ही मुशतैदी के साथ फर्ज निभाया जा रहा है, लेकिन पंजाब पुलिस भी इमानदारी से फर्ज का पालन कर रही है। पुलिस प्रशासन के पास अन्य राज्यों के बदले आधुनिक तकनीक है। जरुरत पड़ने पर पुलिस प्रशासन को और सुविधाओं से लैस किया जाएगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खनन माफिया को कौन दे रहा संरक्षण कि मंत्री भी आ रहे हैं बेबस नजर : जयराम ठाकुर

खनन के मामले में आम लोगों की हाई कोर्ट से गुहार का मतलब बेलगाम माफिया,  मंत्रियों को सड़कों और जनसभाओं में खनन रोकने की फरियाद करने से पता चलते हैं हालात व्यवस्था परिवर्तन वाली...
article-image
पंजाब

ESI क्लर्क रिश्वत लेते गिरफ्तार : 30 हजार मांगे इलाज के बिल मंजूर करने को

लुधियाना :  लुधियाना में विजिलेंस टीम ने बुधवार को ESI डिस्पेंसरी ढंडारी कलां में तैनात क्लर्क रविंदर सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी बिलों...
article-image
पंजाब

केजरीवाल के घर बाहर स्वाति मालीवाल ने फेंका कूड़ा : हाथ-पैर पकड़कर उठा ले गई दिल्ली पुलिस

नई दिल्ली।  आम आदमी पार्टी की बागी सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल की परेशानी  बढ़ाने वाला काम किया है। स्वाति मालीवाल ने गुरुवार दोपहर आम आदमी पार्टी के मुखिया...
article-image
पंजाब , हरियाणा

मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल : पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का

चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का फर्जी डेथ सर्टिफिकेट वायरल हो रहा है। इसमें पता भी हरियाणा के मुख्यमंत्री निवास का है। इसमें दावा किया जा रहा है कि यह डेथ सर्टिफिकेट...
Translate »
error: Content is protected !!