भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

by

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग
शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ वर्चुअल बैठक की। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 23 सितंबर 2023 तक सतलुज नदी के साथ पंदोआ में किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार इतने बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसका शुभारंभ होटल पीटरहॉफ शिमला से होगा। चैंपियनशिप के शुभारंभ से पूर्व एक फ्लैग मार्च रिज से शुरू होकर चौड़ा मैदान तक निकला जायेगा जिसमें हर एक टीम के साथ दो बच्चे सम्बंधित देश का झंडा और प्लेकार्ड लेकर मार्च करेंगे।
उपायुक्त ने बताया कि इस चैंपियनशिप में पुरुष, महिला, मिक्स एवं पैरा राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें विश्व की 20 टीमों के लगभग 180 प्रतिभागी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि गत दिनों उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमें भी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता को पूर्ण करने हेतु अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है जिसमें वित्त, प्रशासनिक और तकनीकी समिति शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों द्वारा एक पौधा भी रोपित किया जाएगा।
इस बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था राहुल चौहान, वर्ल्ड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर शौकत सिकंद तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय दल ने थुनाग व जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का लिया जायजा

एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई।  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन से हुए नुकसान का आकलन करने पहुंचे केंद्रीय दल ने आज रविवार को थुनाग उपमंडल के प्रभावित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया रिहाली मेले का समापन : मेले प्राचीन संस्कृति के प्रतीक, इनका संरक्षण आवश्यक – रोहित ठाकुर

क्यार स्कूल में पीजीटी संस्कृत का पद स्वीकृत एएम नाथ। शिमला, 15 सितंबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुबड़ी ब्यौन सांबर (ठियोग) में रिहाली मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजी के लिए बाईलॉज बनाएगी नगर परिषद : अमरजीत सिंह

सुरक्षा मानकों और सभी नियमों की अनुपालना के लिए डीसी ने दिए निर्देश एएम नाथ। हमीरपुर 28 अगस्त। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने हमीरपुर शहर एवं इसके आस-पास के क्षेत्रों तथा सुजानपुर में संचालित की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बरसात के मौसम को लेकर एसडीएम बंगाणा ने जारी किए दिशा-निर्देश

ऊना 7 जुलाई: बरसात के मौसम को मध्यनज़र रखते हुए एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने बीडीओ व सभी पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वह सुनिश्चित करें कि लठियाणी-मंदली धार पर रहने वाले...
Translate »
error: Content is protected !!