भारत में शेर सिर्फ गुजरात में है: गढ़शंकर में खेल मैदान में घूम रहे शेर की वायरल वीडियो झूठी डीएफओ वर्ल्ड वाइड

by

गढ़शंकर – सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर के किसी खेल मैदान में घूम रहे शेर की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसमे सोशल नेटवर्किंग साइट पर गढ़शंकर लाइव के नाम से पेज चलाने वाले ने चेतावनी देते हुए लिखा है कि कोई भी व्यक्ति खेल मैदान में जाने की कोशिश न करे क्योंकि गढ़शंकर शहर में शेर आया हुआ है और उक्त शेर शहर में पुड्डा कलोनी में एक बछड़े को मारकर खा गया और पीड़ित परिवार ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है। इस वीडियो के कारण शहर के लोगों में दहशत फैल गई है और वह अपने बच्चों को बाहर खेलने तक जाने से रोक रहे हैं। इस संबंध में द्वारा जांच की गई तो वायरल की जा रही उक्त वीडियो झूठी पाई गई। वर्ल्डवाइड विभाग के डीएफओ गुरशरण सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस संबंधित कोई भी सूचना विभाग को नही मिली है और उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में लूमद ही पाया जाता है। उन्होंने कहा कि शेर भारत में मात्र गुजरात मे पाया जाता है और कहीं नही। वन विभाग के डीएफओ सतिंदर सिंह व वनरेज़ अधिकारी गढ़शंकर राम पाल ने बताया कि उन्हें भी इस प्रकार की कोई सूचना नही मिली है और वायरल हो रही वीडियो झूठी है।
कोई शेर नही आया।
एसएचओ ईकबाल सिंह:
इस संबंध में एसएचओ गढ़शंकर इकबाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वायरल हो रही वीडियो कहीं और जगह की है और शहर में कोई शेर नहीं आया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों को पराली प्रबंधन के लिए किया जागरूक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पी.ए.यू.-कृषि विज्ञान केंद्र, बाहोवाल की ओर से धान की पराली के सही प्रबंधन संबंधी अपनाए गए गांव भीलोवाल, ब्लॉक होशियारपुर-2 में गांव स्तर पर जागरूकता कैंप लगाया गया। कैंप की शुरुआत...
article-image
पंजाब

प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली

तरनतारन। विदेश में बैठकर रंगदारी वसूल रहे गैंगस्टर प्रभजीत सिंह उर्फ प्रभ दासुवाल के गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें दो बदमाश प्रकाश सिंह गोल्डी और लवप्रीत सिंह लव घायल हो गए।...
article-image
पंजाब

48 नशीली गोलियां, 12 नशीली इंजेक्शन और नशा करने के सामान के साथ तीन लोग गिरफ्तार, मुकदमे दर्ज

गढ़शंकर, 11 जून : गढ़शंकर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 48 नशीली गोलियां, 15 नशीले इंजेक्शन और नशे का सामान बरामद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत...
Translate »
error: Content is protected !!