भिआम्बी-बडसर सड़क मार्ग 4 दिनों के लिए बंद

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जनवरी। उपमंडल बंगाणा के तहत भिआम्बी-बडसर सड़क पर वाहनों की आवाजाही 28 से 31 जनवरी तक बंद रहेगी। इस अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा गया है। उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह आदेश सड़क मार्ग के अपग्रडेशन कार्य को त्वरित और सुचारू रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। वाहनों के आवागमन के लिए यातायात को सम्पर्क मार्ग पिपलू से भिआम्बी वाया चुकानी वैकल्पिक मार्ग पर मोड़ा गया है।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण विषय पर हुई परिचर्चा : अपुष्ट समाचारों का प्रसारण प्रेस की विश्वसनीयता के लिए घातक : DC मुकेश रेपसवाल

बचत भवन चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में जिला स्तरीय राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय चंबा के बचत भवन में आयोजित इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर करेंगे विचार – कुलदीप पठानिया

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष से अनुरोध करेंगे कि राज्य के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक विशेष सत्र बुलाया जाए। यह सत्र कैमरा प्रोसिडिंग में हो सकता है।  विधानसभा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में 100 सरकारी स्कूल CBSE से होंगे संबद्ध….जानिए स्कूलों की सूची

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों को राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रदेश के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंजाब कला परिषद द्वारा दो उपन्यासकारों के साथ संवाद समारोह बकापुर धमाई में आयोजित……पंजाबी उपन्यास क्षेत्र में पाठक और लेखक के बीच सीधे संवाद से चिंतन की नई  संभावनाएं उत्पन्न हो रही : डॉ. जे. बी. सेखों

गढ़शंकर, 4 अप्रैल : पंजाब कला परिषद, चंडीगढ़ और पंजाब साहित्य अकादमी द्वारा पंजाब के नव-निर्माण के लिए आरंभ की गई ‘सृजन और संवाद’ गोष्ठी श्रृंखला के तहत गढ़शंकर में पड़ते श्री गुरु नानक...
Translate »
error: Content is protected !!