भुंतर एयरपोर्ट पर 75 लाख रुपये से निर्मित एनसीसी हैंगर का उद्घाटन

by

एयर एनसीसी कैडेट्स को मिलेंगे विमानन प्रशिक्षण के बेहतर अवसर, दूरदराज के युवाओं को भी मिलेगा लाभ : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ।  कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में युवाओं को विमानन क्षेत्र में प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कुल्लू जिले के भुंतर हवाई अड्डे पर 75 लाख रुपये की लागत से निर्मित एनसीसी हैंगर का उद्घाटन किया। उन्होंने इसे प्रदेश में एनसीसी की एयर विंग के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को विमानन क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नया एनसीसी हैंगर क्षेत्र में विमानन प्रशिक्षण के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे एयर एनसीसी कैडेट्स को विमानन से संबंधित व्यावहारिक जानकारी, सिम्युलेटर आधारित प्रशिक्षण और उड़ान संबंधी गतिविधियों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। यह सुविधा युवाओं को कुशल पायलट बनने के साथ-साथ जिम्मेदार नागरिक और बेहतर नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्तित्व के रूप में विकसित करने में भी सहायक होगी।

वायुसेना और सिविल एविएशन में करियर के लिए प्रेरित होंगे युवा

मुख्यमंत्री ने एयर एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के युवाओं को विमानन क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए देखना चाहती है। भुंतर हवाई अड्डे पर एनसीसी के फ्लाइंग नोड और प्रशिक्षण गतिविधियों के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों के युवाओं को भारतीय वायुसेना और नागरिक उड्डयन क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण के अवसरों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

कैडेट्स ने विमान मॉडल और ड्रोन का प्रदर्शन किया

एनसीसी हैंगर के उद्घाटन अवसर पर विमान को हैंगर की ओर ले जाते समय वाटर कैनन सैल्यूट के माध्यम से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स ने स्थिर एवं उड़ान योग्य विमान मॉडल प्रदर्शित किए। इसके साथ ही कैडेट्स ने स्वयं डिजाइन और विकसित किए गए ड्रोन भी प्रस्तुत किए।

इन प्रदर्शनों के माध्यम से कैडेट्स ने अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता और विमानन क्षेत्र के प्रति बढ़ती रुचि का परिचय दिया।

1972 में एयर एनसीसी की स्थापना के बाद कुल्लू में बनी समर्पित सुविधा

यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वर्ष 1972 में हिमाचल प्रदेश में एयर एनसीसी की स्थापना के बाद पहली बार कुल्लू में इस प्रकार की समर्पित सुविधा विकसित की गई है। लंबे समय से बुनियादी ढांचे की सीमाओं, प्रशासनिक जटिलताओं और परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण ऐसी सुविधा स्थापित करने में बाधाएं आ रही थीं। अब एनसीसी हैंगर के निर्माण से इन चुनौतियों को दूर करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इससे प्रदेश के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण से जोड़ने और भविष्य में इस क्षेत्र में करियर बनाने के लिए तैयार करने में सहायता मिलेगी।

इससे पूर्व, कुल्लू पहुंचने पर मुख्यमंत्री का लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, एपीएमसी अध्यक्ष राम सिंह मियां, एनसीसी ग्रुप मुख्यालय शिमला के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह, एनसीसी के अधिकारी एवं कर्मचारी, कैडेट्स तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकाघाट के गोपालपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के विधायक : घटना स्थल का दौरा कर परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

सरकाघाट कांड में बिटिया के सवालों के जवाब दे सरकार : जयराम ठाकुर जब सड़कें खुली थी तो एचआरटीसी ने क्यों बंद की थी बसें एएम नाथ। मंडी : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केवाईसी के नाम पर वृद्धावस्था व सहारा पेंशन रोकने से बाज आए सरकार : जयराम ठाकुर

समाज कल्याण के बजट में 63 फीसदी कटौती के बाद साज़िशन केवाईसी के नाम पर रोकी जा रही वृद्धावस्था पेंशन पेंशन रोकने के मामलों की निष्पक्ष जांच करवाकर जवाबदेही तय करें मुख्यमंत्री एएम नाथ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वास्थ्य खंड पुखरी में भरे जाएंगे आशा कार्यकर्ताओं के 9 पद : 2 जनवरी को प्रातः 10 बजे होगा साक्षात्कार : डॉ. नवदीप राठौर

एएम नाथ। चम्बा :  खंड चिकित्सा अधिकारी पुखरी, डॉ.नवदीप राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वास्थ्य खंड पुखरी में आशा कार्यकर्ताओं के 9 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार की तिथि 2 जनवरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 मिनट में 6 धमाके : रात के अंधेरे में अमृतसर में किसने गिराई मिसाइलें?

अमृतसर :  गुरुवार तड़के अमृतसर में अचानक सात मिनट में 6 बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह अमृतसर के तीन गांव के खेत पर मिसाइलें पड़ी मिली। मिलाइलें मिलने की जानकारी होते ही...
Translate »
error: Content is protected !!