भोरंज में 10 को रोजगार मेले का लाभ उठाएं युवा : मैट्रिक से लेकर डिप्लोमा और डिग्रीधारक युवाओं के लिए सुनहरा अवसर – निशा कटोच

by
हमीरपुर 08 फरवरी। मैट्रिक पास, बारहवीं पास, आईटीआई, बहुतकनीकी डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, स्नातक और स्नातकोत्तर युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम की ओर से 10 फरवरी को भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
निगम की जिला समन्वयक निशा कटोच ने बताया कि इस रोजगार मेले में लगभग 20 प्रसिद्ध कंपनियां पात्र युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भोरंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है।
जिला समन्वयक ने पात्र युवाओं से इस रोजगार मेले का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेले के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 70186-48424, 82196-29117 और 90235-33255 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब एमएसपी से ज्यादा रेट नहीं विकेगी : अधिक रेट पर शराब बेचने की शिकायतें प्राप्त हुई, 70 कारोबारियों के चालान किए जा चुके – डॉ. यूनुस

शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई आबकारी नीति लागू हो चुकी है। अब शराब एमएसपी पर बिक रही है। हालांकि, ठेके पर शराब के अधिक दाम भी वसूले जा रहे हैं। अब प्रदेश सरकार भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑपरेशन सिन्दूर में पाकिस्तान के दुस्साहस का मुँहतोड़ जवाब दिया : कुलदीप सिंह पठानिया 

एएम नाथ। शिमला : मीडिया द्वारा “ऑपरेशन सिन्दूर” को लेकर पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने भारतीय सशस्त्र बलों की वीरता और निष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ऊना को देंगे 296.32 करोड़ रुपए की सौगातः सत्ती

प्रगतिशील हिमाचल-स्थापना के 75 वर्ष समारोह में होंगे शामिल, पुराना बस स्टैंड पर होगा समारोह ऊना, 4 अक्तूबरः सात अक्तूबर को ऊना विस क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 296.32...
Translate »
error: Content is protected !!