मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

by
हमीरपुर 08 फरवरी। हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन, स्टाफ तथा कैडेटों के साथ बातचीत की।
सैनिक स्कूल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नैतिक मूल्यों और देशभक्ति के जज्बे पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कैडेटों को सैनिक स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन सुविधाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर, मुख्यध्यापक और शिक्षकों ने मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम का स्वागत किया तथा उन्हें स्कूल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला प्रशासन और राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित

ज़िला के शिक्षण तथा स्वास्थ्य संस्थानों में लगेंगे  वॉटर प्यूरीफायर और ऑटो एनालाइजर एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश  रेपसवाल की  उपस्थिति में आज  ज़िला के सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थानों,  प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा संस्थानों ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विभागीय अधिकारियों को आरटीआई एक्ट की जानकारी होना जरूरीः राज्य सूचना आयुक्त गुलेरिया

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आयोजित कार्यशाला का हुआ समापन एएम नाथ। धर्मशाला, 17 जुलाई। राज्य सूचना आयुक्त एसएस गुलेरिया ने कहा कि सभी सरकारी कार्यालयों ने में आरटीआई एक्ट के तहत जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विश्व मानक दिवस के अवसर पर अमित मैहरा ने दिलाई शपथ

प्रत्येक वर्ष 14 अक्तूबर को मनाया जाता है विश्व मानक दिवस एएम नाथ। चम्बा :  विश्व मानक दिवस के अवसर पर अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित  मैहरा ने आज उपायुक्त कार्यालय के परिसर में भारतीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

10 गारंटियों में पहली गारंटी ओपीएस : पहली ही कैबिनेट में ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) की बहाली की संभावना

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 13 जनवरी को प्रदेश सचिवालय में कैबिनेट बैठक बुलाई है। सुक्खू सरकार की यह पहली कैबिनेट बैठक है। प्रदेशवासी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि...
Translate »
error: Content is protected !!