नायब तहसीलदार नौकरी से बर्खास्त : शमलात जमीन घोटाले में शामिल होने के थे आरोप

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने भ्रष्ट नायब तहसीलदार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. नौकरी से हटाए गए नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी तरीक से जमीन का म्यूटेशन पास करने का आरोप था।

रिटायर जज से मामले की जांच करवाई गई थी. जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद सरकार ने करप्ट तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है. पंजाब सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व अनुराग वर्मा ने 24 फरवरी 2025 को बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।

गलत तरीके से जमीन म्यूटेशन पास करने का था आरोप

मिली जानकारी के अनुसार नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन पास करने का आरोप था. मामले की जानकारी सामने आने के बाद रिटायर्ड जज बी.आर. बंसल को जांच का जिम्मा सौंपा गया था. फिर मामले की तह तक जांच की गई. जांच अधिकारी ने नायब तहसीलदार पर लगाए गए सभी आरोपों को सही ठहराया।

जांच अधिकारी ने पाया कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार के आदेशों की अवहेलना कर निजी व्यक्तियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से नायब तहसीलदार वरिंदरपाल सिंह ढूत पर गैरकानूनी रूप से 10,365 कनाल 19 मरला शमलात जमीन का म्यूटेशन पास किया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट मिलने के बाद मान सरकार ने उक्त अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया।

इससे पहले फरवरी में ही पंजाब सरकार ने मुक्तसर के उपायुक्त राजेश त्रिपाठी को ‘भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतें’ मिलने के बाद निलंबित कर दिया. पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ भगवंत मान सरकार की यह बड़ी कार्रवाई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने : उम्मीद कर रहा हूं केजरीवाल जी और मान साहब इस “बदलाव” के लिए लाल चंद कटारूचक को भारत रत्न देने की मांग नहीं करेंगे ट्वीट कर कहा सिरसा ने

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक्क के विवादित वीडियो में दिखने वाला पीड़ित अब कैमरे के सामने आ गया है। अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम मजीठिया और भाजपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने को सुप्रीम कोर्ट में की याचिका दायर : सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ

नई दिल्ली : मानहानि के मामले में सूरत की अदालत से मिले दो साल की सजा के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इसके पहले...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन : हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से रिपोर्ट मांगी क्या कॉल के समय बिश्नोई हिरासत में था

चंडीगढ़ : सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के एक ठेकेदार को लॉरेंस बिश्नोई समेत जेलों में बंद गैंगस्टरों से धमकी भरे फोन आने के मामले में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से अदालत...
article-image
पंजाब

14-14 घंटे जंगलों में चले, पत्तियां खाकर समय गुजारा : सेना ने पकड़ लिया और जमकर की पिटाई, बेलारूस के जंगलों में दिया छोड़

जालंधर :   रूस की जेल में फंसे 6 भारतीय युवक राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल के प्रयासों से अपने घर लौट आए हैं। युवाओं ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि कैसे सीमा पार करते...
Translate »
error: Content is protected !!