पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी का करीबी ठेकेदार ग्रिफ्तार : इकबाल सिंह सालापुर पर अवैध खनन/वान्य संपदा के नुकसान के लगे आरोप

by

रूपनगर :पंजाब पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीब इकबाल सिंह सालापुर को अवैध खनन/वान्य संपदा के नुकसान के आरोपो तहत गिरफ्तार किया है। पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर कसे गए शिकंजे के बाद हलका श्री चमकौर साहिब के गांव जिंदापुर की खड्ड पुन: चर्चा में है।
एसएचओ चमकौर साहिब के मुताबिक वन विभाग की रिपोर्ट के आधार पर इकबाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उन पर 25 जनवरी को केस दर्ज हुआ था एवं पहले भी तीन केस दर्ज हैं। 16 फरवरी 2012 को पूर्व सरपंच इकबाल सिंह पर सिंह भगवंतपुर पुलिस ने अवैध खनन का मामला दर्ज किया था और उन्हें 6 अगस्त 2016 को बरी कर दिया गया था।
एक अन्य केस 28 जनवरी 2013 को चमकौर साहिब थाने में दर्ज किया गया था और इसमें वह 6 सितम्बर 2017 को बरी हुए। इसके अलावा 6 फरवरी 2020 को तीसरी बार मुकद्दमा दर्ज किया गया था और दो साल बीत जाने के बावजूद पुलिस जांच पूरी नहीं कर सकी है।
विजिलैंस ब्यूरो ने पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत तथा संगत सिंह गिलजिया विरुद्ध अपनी ताजा एफआईआर में दावा किया था कि गांव जिंदापुर के समीप जंगल की जमीन पर गैर कानूनी माइनिंग की गई थी। इकबाल का नाम उस समय सामने आया था जब चन्नी मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके घर का दौरा किया।
तत्कालीन वन रेंज अधिकारी राजवंत सिंह ने 18 नवम्बर 2021 को चमकौर साहिब के एसएचओ को पत्र लिख कर इकबाल तथा कुछ अज्ञात व्यक्तियों पर सतलुज समीप जंगली जमीन से रेत निकालने के लिए पोकलेन मशीनों का प्रयोग करने के आरोप लगाते हुए पुलिस कार्रवाई की मांग की थी। जंगलात अधिकारी ने यह भी दावा किया था कि जमीन पर लगाए गए 530 पौधे अवैध माइनिंग के कारण बर्बाद हो गए हैं।
22 नवम्बर को चमकौर साहिब के एसडीएम को लिखे एक अन्य पत्र में वन रेंज अधिकारी राजवंत ने इस मामले में पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया था। उन्होंने आग्रह किया था कि संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए माइनिंग, राजस्व तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएं। लेकिन कुछ दिनों के बाद ही वन रेंज अधिकारी राजवंत की बदली हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण किया आयोजित : पंजाबी गायक बलराज बिलगा तथा प्रवीण अरोड़ा ने भेंटें गा कर महांमाई का किया गुणगान

गढ़शंकर । मंदिर माता वैष्णो देवी दीप कॉलोनी गढ़शंकर की ओर से बाबू वेद प्रकाश कृपाल अध्यक्ष की देखरेख में महांमाई का 35वां वार्षिक जागरण आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी गायक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट की पंजाब पुलिस को फटकार : ‘पुलिस वालों ने गैंगस्टर के इंटरव्यू के लिए वाईफाई अरेंज कराया : अफसर के ऑफिस को स्टूडियो बनाया

चंडीगढ़। गैंगस्टर लॉरेंस के जेल के अंदर टेलीविजन चैनल को  इंटरव्यू के लिए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस को कड़ी फटकार लगाई है। बुधवार को कोर्ट ने कहा है कि पंजाब पुलिस...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में गांधी जयंती मौके विभिन्न सख्शियतों द्वारा डा. जसजीत सिंह सैनी का सम्मान

गढ़शंकर, 3 अक्तूबर : गांधी जयंती के अवसर पर, डॉ. जसजीत सिंह सैनी नीरो और स्पाइन सर्जन ढाहां क्लेरां को समाज में उनकी अच्छी सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बुद्धिजीवियों और प्रमुख हस्तियों द्वारा...
article-image
पंजाब

सतगुरु रविदास महाराज जी की जयंती को समर्पित हरिद्वार में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

होशियारपुर/हरिद्वार/दलजीत अजनोहा : स्वर्गीय रतन चंद बाली और स्वर्गीय श्रीमती प्रकाश कौर बाली की स्मृति में, श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648वें प्रकाश पर्व को समर्पित बाली परिवार, दकोहा, जालंधर द्वारा निर्मला छावनी...
Translate »
error: Content is protected !!