वित्त मंत्री चीमा ने कर्मचारियों को दिया भरोसा : बजट सेशन के दौरान हल कर दी जाएंगी समस्याएं

by

चंडीगढ़ :
पंजाब में काम करते मान भत्ते वर्करों, मुलाजिमों तथा पैंशनर्स की मांगों संबंधी पंजाब-यूटी मुलाजिम तथा पैंशनर्स फ्रंट के 13 सदस्यीय शिष्टमंडल की महत्वपूर्ण बैठक वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ सिविल सचिवालय में हुई।
संयुक्त फ्रंट के संयोजक सतीश राणा, जर्मनजीत सिंह, रणजीत राणवां, सुखदेव सिंह, बाज सिंह खैहरा, जसवीर तलवाड़ा तथा सुखजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें वेतन आयोग में मुलाजिम तथा पैंशनर्स पक्षीय संसोधन करवाना, महंगाई भत्ते के बकाया किश्तें जारी करना, अस्थाई मुलाजिमों को पक्के करना, मान भत्ता वर्करों एवं न्यूनतम वेतन ग्रेड, पुरानी पैंशन स्कीम बहाली, 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती मुलाजिमों पर पंजाब वेतन स्केल लागू करना, ट्रायल पीरियड के दौरान प्रारंभित वेतन देने वाले 15 जनवरी 20215 एवं 5 सितम्बर 2016 को पत्र रद्द करना, रोके गए भत्ते व एसीपी बहाल करना, विभिन्न विभागों में पुनर्गठन के नाम पर समाप्त किए जा रहे हजारों पदों को बहाल कर रिक्त पदों पर भर्ती करना, कैशलेस हेल्थ स्कीम लागू करना, 200 रुपये की वेतन कटौती बंद करना एवं वर्करों पर किए गए झूठे केस रद्द करने से संबंधित हैं, जिन्हें शीघ्र लागू किया जाए। जिसको लेकर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने विचार चर्चा कर कहा कि अस्थाई मुलाजिमों को पक्का करने की प्रक्रिया विचाराधीन है तथा बजट सेशन के दौरान इस संबंधी अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
आउटसोर्स मुलाजिमों को लेकर वित्त मंत्री ने कहा कि इन मुलाजिमों को विभिन्न ठेकेदारों व कंपनियों की बजाए रोजगार कार्यालय अधिकारी द्वारा सरकार के अधीन लाने के लिए विचार चल रहा है। वित्त मंत्री द्वारा संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए गए कि पंजाब में काम करते समूह आउटसोर्स मुलाजिमों का डाटा 20 दिनों के भीतर एकत्रित किया जाए। वित्त मंत्री द्वारा भरोसा दिया गया कि संयुक्त फ्रंट की बहुत सी मांगें विधानसभा के बजट सेशन के दौरान चर्चा करके हल कर दी जाएंगी। पुरानी पैंशन स्कीम को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इस मामले के हल के लिए छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान से जानकारी मांगी गई है। वर्करों पर दर्ज पुलिस मामलों को भी रद्द करने को लेकर वित्त मंत्री द्वारा रजामंदी व्यक्त की गई।
इस मौके पर हरदीप टोडरपुर, करतारपाल सिंह, कुलवीर मोगा, मनजीत सिंह सैनी, वरेन्द्र विक्की तथा रणवीर सिंह विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

21 साल के युवक की छाती में मारी 3 गोली : बदमाशों ने कार घेरकर किया हमला

तरनतारन : तरनतारन में दिन-दहाड़े गोलियां मारकर 21 साल के नौजवान की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग कारों और बाइकों पर सवार होकर नौजवान की कार को घेरने की कोशिश...
article-image
पंजाब

अनाज घोटाले में दोषी डिप्टी डायरेक्टर सिंगला का साथी अनुराग बत्रा गिरफ्तार -बत्रा ने आरके सिंगला के काले धन को सफेद करने में की थी मदद

लुधियाना  :   पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने चर्चित अनाज घोटाले के दोषी राकेश सिंगला, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर, खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग पंजाब के साथी और बत्रा फार्मास्यूटिकल्स के डिस्ट्रीब्यूटर अनुराग बत्रा को गिरफ्तार किया...
article-image
पंजाब

अगर पुलिस को…’50 लाख तैयार रखो, मेरे साथी कभी भी आ सकते – कारोबारी से आतंकी लखबीर ने मांगी रंगदारी

अमृतसर :  अमृतसर रोड पर स्थित खालसा जनरल स्टोर के मालिक से कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर सिंह हरिके ने 50 लाख की रंगदारी मांगी है। भगवान सिंह ने एसएसपी को दी शिकायत में...
article-image
पंजाब

वोट पोलिंग के 70 प्रतिशत पार के लक्ष्य को लेकर जिले में बड़े स्तर पर करवाई जा रही हैं स्वीप गतिविधियाः कोमल मित्तल

एस.डी कालेज होशियारपुर में स्वीप मेले का हुआ आयोजन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने 18 वर्ष से अधिक आयु के वोटरों को मतदान का यकीनी प्रयोग करने के लिए किया प्रेरित होशियारपुर, 9 अप्रैलः  जिला निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!