मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

by

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

मनकीरत औलख के लाइव कॉन्सर्ट में बांटे गए iPhone

जेजे कम्युनिकेशन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ने मनकीरत औलख के लाइव कॉन्सर्ट के बाद का एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो सिंगर के साथ मिलकर मंच से ही दर्शकों के बीच iPhone के डिब्बे फेंक रहे हैं। मनकीरत ने फैंस को ये महंगा फोन दिया और कहा कि ये तोहफा जेजे कम्युनिकेशन के सदस्यों की ओर से है। इसके अलावा, औलख ने दर्शकों से जेजे कम्युनिकेशन टीम के लिए चीयर करने और उन्हें इंस्टाग्राम पर टैग करने की भी रिक्वेस्ट की है।

मनकीरत औलख के वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स

जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने इसपर मजेदार कमेंट्स करने शुरू कर दिए हैं। बहुत से लोग लिख रहे हैं कि ‘खाली डिब्बा था’ जिसका फैंस ने बचाव करते हुए कहा कि ‘इतना बड़ा कलाकार खाली डिब्बे बांटकर अपनी बेइज्जती क्यों करवाएगा’। वही, दूसरे यूजर ने कमेंट किया- ‘इतना महंगा तो टिकट नहीं था, जितने का फोन लेकर लोग घर लौट आए’। एक ने लिखा कि ‘कंपनी ने पक्का सेकंड हैंड फोन बांट दिए होंगे’। कुछ फैंस सिंगर से उनके अगले कॉन्सर्ट की लोकेशन और डेट भी पूछ रहे हैं।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित 

गढ़शंकर, 3मार्च : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में आज साप्ताहिक नि:शुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मैरा कोट में सड़क निर्माण को 10 लाख, एक सप्ताह में नल लगाने के दिये निर्देश घुमारवीं की कोट ग्राम पंचायत में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित : राजेश धर्माणी ने सुनी जन समस्याएं

एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 15 जनवरी: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत कोट ग्राम पंचायत में जन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल भवन को नीलाम करने के आदेश सरकार के लिए दुर्भाग्यपूर्ण – सचिवालय और विधानसभा तक ऐसी नौबत न आए : जयराम ठाकुर

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट ने दिल्ली स्थित राज्य सरकार के हिमाचल भवन  की संपत्ति को अटैच करने के आदेश दिए हैं। न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की अदालत ने सेली हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर कंपनी लिमिटेड  को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर के नाम उपचुनाव में सभी सीटें हारने का रिकॉर्ड : मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल

शिमला , 29 अप्रैल :  कांग्रेस नेता एवं मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा और किशोरी लाल ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा है कि जयराम ठाकुर ने सत्ता में...
Translate »
error: Content is protected !!