बिजली की समस्या का हल न होने पर कार्यालय के घेराव की चेतावनी

by

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड के एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

गुवाड़ के गांव हेला, पेटी, संगेरा व बगैरा में बिजली की कम वोल्टेज से लोग परेशान

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत गुवाड़ के गांव हेला, पेटी, संगेरा व बगैरा में लोगों को बिजली वोल्टेज की कमी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीते लंबे समय से यहां सिंगल फेस बिजली लाइन से सप्लाई की जा रही है। इस बारे में कई बार ग्रामीण कई बार बिजली बोर्ड को बता चुके हैं, लेकिन बिजली की समस्या का समाधान नहीं किया गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय सिंह की अगुवाई में बिजली बोर्ड के एस.डी.ओ. अजय भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि उनके उक्त गांव में में वोल्टेज कम हो गई है। जिस कारण गांव में वाशिंग मशीन, फ्रिज, एल.इ.डी. टी.वी. नहीं चल रहे हैं। देर शाम के बाद लोगों के घरों में बिजली के साथ दीपक जलाने पड़ रहे हैं। इसके अलावा कभी बिजली का वोल्टेज अचानक से बढ़ जाता है तो कभी कम हो जाती है जिसकी वजह से बिजली से चलने वाले उनके उपकरण खराब हो रहे हैं। ग्रामीणों ने इस समस्या के बारे में ग्रामीणों ने कई बार बिजली बोर्ड से भी शिकायत की है, लेकिन उनकी इस समस्या की कोई सुनवाई नहीं हुई। बिजली गुल होने का सबसे अधिक असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। मोमबतियों के सहारे पढ़ाई करना मुश्किल हो रहा है। यहां बिजली के खंभे काफी दूर- दूर लगाए गए हैं। जिससे बर्फबारी के दौरन सारी तारें टूट जाती हैं। जिससे कई दिनों तक बिजली गुल हो जाती है। यहां करीब 15 बिजली के खंभे व तारों की जरूरत है। वहीं थ्री फेस ट्रांसफार्मर भी लगाया जाना अनिवार्य है। जिससे शाम ढलने के बाद यहां बिजली गुल न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके क्षेत्र में बिजली की समस्या का हल नहीं किया गया तो ग्रामीण कार्यालय का घेराव करके धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे जिसके लिए बिलजी बोर्ड ही जिम्मेवार होगा। खंभे की कमी के कारण कई तारें जमीन को छू रही हैं। जिससे ग्रामीणों के मवेशी जब यहां चरते हैं तो उन्हें करंट लगने का खतरा पैदा हो जाता है। खासकर बारिश के दिनों में करंट लगने का खतरा और भी अधिक बढ़ जाता है। इस मौके पर अमन, सुरेश, रोहित, कर्ण, अशोक, हितेश, भुवनेश, राजिंद्र, उत्तम समेत अन्य मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जीत के झूठे आंकड़े पेश कर पंचायत चुनावों को प्रभावित करना चाहते मुख्यमंत्री सुक्खू : जयराम ठाकुर

सराज में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष का कांग्रेस पर तीखा हमला बोले, झूठे आंकड़ों से जनता को गुमराह कर रहे मुख्यमंत्री सुक्खू स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत से सरकार के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किरायेदारों, श्रमिकों व घरेलू सहायकों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य, डीएम ने जारी किए आदेश

एएम नाथ । धर्मशाला, 12 अगस्त: जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने जिले में कानून-व्यवस्था एवं सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी किए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 मार्च से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, शेड्यूल जारी

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मार्च, 2025 में होने वाली 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षाएं चार मार्च से शुरू होंगी। शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो की नियमित एवं राज्य मुक्त विद्यालय की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख आश्रय कोष के लिए अंशदान

 एएम नाथ। धर्मशाला : नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में हिमुडा की ओर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सुख आश्रय कोष के...
Translate »
error: Content is protected !!